Who is Gig workers?: 'रैपिडो, स्विगी, जोमेटो...' में काम करने वालों की रैली में राहुल गांधी, कौन होते हैं गिग वर्कर्स? जिनके लिए तेलंगाना में बना खास कानून

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद में गिग वर्कर्स की रैली में शामिल हुए। उन्होंने गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की योजानाओं का ऐलान किया। इस दौरान राहुल ने गिग वर्कर्स को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा-RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहते हैं। उनसे 24 घंटे काम कराकर अंबानी-अडानी जैसे अरबपतियों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। जबकि कांग्रेस आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहती है।'
तेलंगाना विधानसभा में गिग वर्कर्स के लिए इसी साल दो जून को तेलंगाना प्लेटफॉर्म-बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) एक्ट, 2026 लागू हुआ था। आज से इस कानून के तहत बनाए गए नियमों की अधिसूचना जारी हुई। इसके बाद से उन्हें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जैसे - 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं और रेस्ट जोन।
तेलंगाना गिग वर्कर्स के लिए कानून बनाने वाला देश का पांचवा राज्य है। इससे पहले कर्नाटक, बिहार, झारखंड और राजस्थान में यह कानून बन चुका है। राजस्थान गिग वर्कर्स के लिए कानून बनाने वाला पहला राज्य है। आइए जानते हैं गिग वर्कर्स क्या होते हैं और देश की जीडीपी के लिए यह सेक्टर कितना अहम है?
यह भी पढ़े -नए श्रम संहिताओं से आसान होगा अनुपालन, असंगठित और गिग वर्कर्स को मिलेगा व्यापक सामाजिक सुरक्षा कवच
क्या होते हैं गिग वर्कर्स?
सबसे पहले गिग वर्क क्या होता है ये जानते हैं। किसी कंपनी में अस्थायी तौर पर अपनी सुविधा के मुताबिक सेवा देना और उसके बदले पैसा कमाना गिग वर्क कहलाता है। इस काम को करने वाला व्यक्ति गिग वर्कर कहलाता है। जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले, कैब ड्राइवर और फ्रीलांसर।
गिग वर्कर्स के लिए प्लेटफॉर्म
ओला, उबर, रैपिडो, स्विगी, जौमैटो, बिग बास्केट, ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट जैसी ई-कॉमर्स बेबसाइट्स में गिग वर्कर्स अपनी सेवाएं देते हैं।
यह भी पढ़े -दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया 'नमो श्रमिक सेवा केंद्र' और 'गिग वर्कर्स विश्राम स्थल' का उद्घाटन
कैटेगरी
जोमैटो, स्विगी, अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशू जैसे प्लेटफॉर्म से सामान उनके घर पहुंचाने वाले डिलीबरी बॉय इसमें आते हैं।
ओला, उबर और रैपिडो के जरिए यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाले राइडर।
घर से ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, कंटेट राइटिंग समेत अन्य ऑनलाइन प्रोजेक्ट करने वाले फ्रीलांसर।
अर्बन कंपनी कंपनी के जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन और सफाई कर्मचारी।
जीडीपी में हिस्सेदारी
भारत में इस समय 1 से लेकर 1.3 करोड़ गिग वर्कर्स हैं। नीति आयोग के मुताबिक आने वाले 3 से 4 सालों में इनकी संख्या बढ़कर ढाई करोड़ के आसपास पहुंच सकती है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य में यह सेक्टर देश की कुल जीडीपी में 1.25% तक का योगदान दे सकता है।
देश गिग इंडस्ट्री पिछले 3 साल में 32 लाख करोड़ से बढ़कर 40 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
Created On :  
