पाकिस्तान की निकली हेकड़ी: कौन हैं अनुपमा सिंह जिन्होंने UNHRC के मंच से किया पड़ोसी मुल्क को बेनकाब?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का सख्त जवाब दिया। भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार झूठे आरोप लगाकर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश को दूसरों पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। भारत ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है और इस सच्चाई को कोई नहीं बदल सकता। भारत ने पाकिस्तान की नीतियों और उसके दोहरे रवैये पर भी खुलकर सवाल उठाए। अब सवाल ये है कि पाक को करारा जवाब देने वाली अनुपमा सिंह आखिर हैं कौन?
कौन हैं अनुपमा सिंह?
अनुपमा सिंह भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी हैं। उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में एमबीए की पढ़ाई पूरी की। विदेश सेवा में आने से पहले वह एक प्राइवेट कंपनी में कंसल्टेंट के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़े -राज्यसभा चुनाव से पहले नो रिस्क मोड में NDA! होटल में शिप्ट होंगे सभी विधायक, क्या सता रहा टूट का डर?
पाकिस्तान पर साधा निशाना
अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है लेकिन उसके नेता और अधिकारी आतंकियों को समर्थन देने की बातें कर चुके हैं। भारत ने साफ किया कि पाकिस्तान अपने अंदर की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाता है।
कश्मीर पर भारत का साफ संदेश
भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था आज भी है और आगे भी रहेगा। भारत का कहना है कि इस मुद्दे पर किसी तरह का भ्रम नहीं है।
Created On :   19 Jun 2026 3:04 PM IST








