सांगली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 10 लोगों की मौत

10 people died in road accident many peoples got injured
सांगली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 10 लोगों की मौत
सांगली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 10 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क,सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के गंभीर होन के खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोगों में 7 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। घटना आज सुबह की है।

गौरतलब है कि रोजाना की तरह लोग अपने-अपने काम पर जाने के लिए घरों से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था उनका ये अंतिम सफर साबित होगा। बताया जा रहा है कि सभी लोग ट्रक में सवार होकर जा रहे थे। ट्रक में टाइल्स रखी हुईं थी। ट्रक कर्नाटक से कराड को जा रहा था। इसी दौरान मणेराजुरी गांव  के पास ट्रक अंनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार सभी लोग मजदूर थे। बसों की हड़ताल होने की वजह से वो ट्रक में सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एंव बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में घायल लोगों को मिरज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक की गति बहुत तेज थी। ट्रक में रखे टाइल्स के वजन की वजह से ड्राइवर ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि ट्रक में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे। 


हड़ताल खत्म 

बता दें कि वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर दिवाली के एक दिन पहले से शुरू हुई महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एसटी) कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने हड़ताल को अवैध करार देते हुए फटकार लगाई थी और तुरंत काम पर लौटने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के कुछ घंटों बाद देर रात कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। बता दें कि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने में राज्य सरकार अब तक नाकामी के बाद कोर्ट को दखल देना पड़ा था।

Created On :   21 Oct 2017 5:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story