नच बलिए 9: ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड शूट कर सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी !

नच बलिए 9: ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड शूट कर सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी !

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रिएलिटी शो नच बलिए का सीजन 9 जल्द ही प्रसारित होने वाला है। इस बार शो को इंटरटेनिंग बनाने के लिए कई बदलाव किए गए है। कपल्स के साथ एक्स कपल्स को भी शो का हिस्सा बनाया गया है। आखिर जिस शो को दबंग सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हो, उस शो में इस तरह के बदलाव होना लाजमी है। बताया जा रहा है कि टीवी की फेवरेट बहू और नच बलिए की एक्स कंटेस्टेंट रही दिव्यांका त्रिपाठी शो का पहला एपिसोड होस्ट कर सकती हैं।

वैसे तो जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर इस शो को होस्ट करने वाले हैं, लेकिन पिछले सीजन की विनर होने के नाते दिव्यांका त्रिपाठी शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड को होस्ट कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक "मेकर्स ने नच बलिए 9 के पहले एपिसोड के लिए दिव्यांका का नाम तय कर लिया है। अब दिव्यांका के साथ उनके पति विवेक दहिया भी होस्टिंग करेंगे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 2 जुलाई को मुंबई में होस्ट और जोड़िया प्रोमो शूट करेंगे।"

बता दें इससे प​हले एक्ट्रेस दिव्यांका सिंगिंग रियलिटी शो द वॉयस को होस्ट कर चुकी हैं। अभी तक नच बलिए के लिए दो जोड़ियों का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा और विशाल सिंह- मधुरिमा तुली का डांसिंग प्रोमो रिलीज हो गया है। वहीं सलमान खान नच बलिए के अलावा कपिल शर्मा शो को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। 

Created On :   27 Jun 2019 3:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story