खय्याम और रेखा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, क्या शहर है दोस्तों... गाती नजर आ रहीं रेखा

Actress Rekha And Khayyams Old Video Viral On Social Media
खय्याम और रेखा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, क्या शहर है दोस्तों... गाती नजर आ रहीं रेखा
खय्याम और रेखा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, क्या शहर है दोस्तों... गाती नजर आ रहीं रेखा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर खय्याम ने 19 अगस्त को आखिरी सांस ली और 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जैसे ही यह खबर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को पता चली तो चारो तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी। खय्याम के जाने के बाद लता मंगेशकर ने कहा कि उनके जाने से संगी​त के एक युग का अंत हो गया है। हालही में खय्याम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा, खय्याम के सामने गाना गाते नजर आ रही हैं। 

बता दें यह गाना रेखा की फिल्म उमराव जान का है। क्या शहर है दोस्तों... जिसे रेखा खय्याम के सामने गा रही हैं। इस गाने को किसी यूजर ने ट्व‍िटर पर शेयर किया है। वीडियो में रेखा पहले खय्याम को अवॉर्ड देती हैं, फिर कहती हैं आपकी वजह से लोग जब मुझे देखते हैं तो उन्हें उमराव याद आती है। ये सुनकर खय्याम साहब बेहद खुश नजर आते हैं। फिर रेखा कहती हैं कि खय्याम साहब आपने उमराव जान में क्या गाने दिए हैं, दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती... और वो गाना, ये क्या जगह है दोस्तो। क्या गाने दिए हैं आपने। रेखा ये बताने के साथ खय्याम के सामने मंच पर ये क्या जगह है दोस्तो, गाना गाते हुए नजर आती हैं। रेखा खूबसूरत अदाकारा होने के साथ एक खूबसूरत सिंगर भी है।

मशहूर सिंगर के निधन के बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और काफी पसंद किया जार रहा है। खय्याम के निधन के बाद पीएम मोदी ने भी ​ट्वीट कर शोक जताया था। गायक ​सोनू निगम तो खुद ​खय्याम को कंधा देने पहुंचे ​थे। 

Created On :   22 Aug 2019 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story