सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: आशीष चंचलानी ने एली अवराम के साथ रिश्ता किया कंफर्म? सोशल मीडिया पर किया पोस्ट यूजर्स बोले- कमबैक से पहले कमबैक

- आशीष चंचलानी ने एली अवराम के साथ रिश्ता किया कंफर्म?
- सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
- यूजर्स बोले- कमबैक से पहले कमबैक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर आशीष चंचलानी आए दिन अपने वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार आशीष अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में छा गए हैं। आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने एली अवराम को गोद में उठाया हुए नजर आ रहे हैं। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उनके चाहने वाले ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है।
आशीष चंचलानी ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट
आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने एली अवराम को गोद में उठाया हुए नजर आ रहे हैं। एली अवराम ने अपने हाथ में फूल लिया है। दोनों मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आशीष चंचलानी ने कैप्शन में लिखा है 'आखिरकार'। तस्वीर देखने के बाद लोगों ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
क्या आशीष ने किया रिश्ते का एलान?
आशीष चंचलानी की पोस्ट से ऐसा लगता है कि दोनों ने आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और दिल को छू लेने वाले अंदाज में अपने रिश्ते को अनाउंस कर दिया है। हालांकि आशीष ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह एली के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर रहे हैं। हो सकता है कि वह किसी फिल्म में एक साथ काम करने वाले हों। बहरहाल उनकी तस्वीरों पर यूजर्स ने बधाई देनी शुरू कर दी है।
Created On :   12 July 2025 4:11 PM IST