दो साल डेट करने के बाद एक्ट्रेस स्कारलेट ने कोलीन जोस्ट से की सगाई

दो साल डेट करने के बाद एक्ट्रेस स्कारलेट ने कोलीन जोस्ट से की सगाई

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड एक्ट्रेस और एवेंजर्स गर्ल स्कारलेट जोहानसन ने स्टार कोलीन जोस्ट से सगाई कर ली है। कोलीन Saturday Night Live के स्टार हैं। वे कॉमेडियन, स्क्रीनराइटर और एक जाने माने एक्टर है। दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

बता दें यह स्कारलेट की तीसरी शादी है। इसके पहले भी वह दो शादियां कर चुकी हैं। स्कारलेट ने पहली शादी कैनेडियन एक्टर रायन रेनॉल्ड से की थी। दोनों साल 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन दो साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गईं थीं। साल 2014 में स्कारलेट दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी थी। उन्होंने रोमेन ड्यूरिएक से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि आपसी मतभेदों के चलते दोनों अलग हो गए। 

अपनी तीसरी शादी को लेकर स्कारलेट ने कहा कि फिलहाल शादी की तारीफ तय नहीं है। जल्द ही इसकी सूचना दे दी जाएगी। पि​छले दिनों हुए मेट गाला इवेंट में ​स्कारलेट और कोलीन साथ वॉक करते हुए नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने काफी तारीफें बटौरी थी। बता दें साल 2018 में स्कारलेट नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में टॉप पर थी। 

Created On :   24 May 2019 3:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story