अमेरिका के वर्जीनिया बीच पर गोलीबारी, 12 की मौत, कई घायल

अमेरिका के वर्जीनिया बीच पर गोलीबारी, 12 की मौत, कई घायल
हाईलाइट
  • अमेरिका के वर्जीनिया बीच पर मास शूटिंग
  • वर्जीनिया बीच के म्यूनिसिपल सेंटर में कार्य करने वाले शख्स ने की गोलीबारी
  • हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के वर्जीनिया बीच में गोलीबारी हुई। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमलावर को भी पुलिस ने मार गिराया है। आरोपी वर्जीनिया बीच में काम करता था।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी वर्जीनिया बीच की एक सरकारी इमारत में की गई। वारदात को अंजाम देने वाला शख्स वर्जीनिया बीच के म्यूनिसिपल सेंटर में काम करता था। उसने अंधाधुंध फायरिंग करके 12 लोगों को मार डाला। आरोपी ने स्थानीय समयानुसार लगभग 5 बजे गोलीबारी की। हमले के बाद वर्जीनिया के गर्वनर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि वो हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं वर्जीनिया बीच के मेयर बॉबी डॉयर ने कहा कि यह शहर के इतिहास का काला दिन है। 

अमेरिका में इस वर्ष गोलीबारी की घटनाएं :

  •  28 अप्रैल को एक लड़के ने कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल में गोलियां चलाई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए। 
  •  1 मई को यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के छात्र ने परिसर में गोलीबारी की। इस घटना में दो की मौत और चार लोग घायल हो गए।
  •  9 मई को अमेरिका के हायलैंड्स रैंच के स्कूल के दो छात्रों ने अपने क्लासमेट को गोली मारकर हत्या कर दी और आठ लोगों को घायल कर दिया। 
  •  अमेरिका के न्यू जर्सी में 26 मई को दो बंदूकधारियों ने एक बार के बाहर भीड़ पर गोलीबारी की। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। 
  •  अमेरिका के दक्षिणी टेक्सास में 29 मई को गोलीबारी में एक महिला की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे। गोलीबारी हॉस्टन से 85 किलोमीटर दूर लिबर्टी काउंटी में हुई। आरोपी की पहचान पावोल विडो (65) में रुप में हुई।
     

 

Created On :   1 Jun 2019 2:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story