बाला साहेब थोरात बने कांग्रेस विधायक दल के नेता

Balasaheb Thorat became leader of Congress Legislature Party
बाला साहेब थोरात बने कांग्रेस विधायक दल के नेता
बाला साहेब थोरात बने कांग्रेस विधायक दल के नेता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार कांग्रेस विधायक दल के नेता का एलान कर दिया गया। फडणवीस सरकार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कांग्रेस ने अपने विधायक दल के नेता का नाम घोषित किया। मंगलवार को जे डब्लू मेरियट होटल में कांग्रेस विधायकों की बैठक में पार्टी प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात के नाम का एलान किया।

खडगे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाला साहेब थोरात को विधायक दल का नेता चुना है। इसके पहले कांग्रेस विधायकों ने नेता चुनने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को सौपा था। अहमदनगर के संगमनेर विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार विधायक चुने गए सौम्य स्वभाव वाले थोरात को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद महाविकास आघाडी सरकार में उपमुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है।   

Created On :   26 Nov 2019 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story