बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को बाजार में नंगा घुमाया

Bihar : two teenagers nabbed for Flirting with girls in Nalanda
बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को बाजार में नंगा घुमाया
बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को बाजार में नंगा घुमाया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दो युवकों को नंगा करके घुमाने का मामला सामने आया है। नालंदा जिले के सिलाव बजार में यह घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि सिलाव बाजार के रहने वाले कुछ लोगों ने सोमवार को राणाबिगहा गांव के दो नाबालिग लड़कों की जमकर पिटाई की और उनके मुंह पर कालिख पोतकर बाजार में उन्हें नंगा घुमाया। पुलिस ने बताया कि स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सिलाव बाजार के लोगों ने यह किया। लड़कों को छेड़खानी की सजा देते हुए लोगों ने उनकी पीठ पर लिख दिया- ‘मैंने छेड़खानी करने का जुर्म किया है।’

घटना के बाद पीड़ित लड़कों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। राणाबिगहा गांव के लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। सिलाव थाना के प्रभारी एनके पांडेय ने मंगलवार को बताया कि घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम रूपन कुमार और प्रद्युम्न कुमार बताया गया है। पुलिस इस मामले में अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Created On :   19 Dec 2017 6:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story