मप्र: दिग्गज कांग्रेसियों का किला भेदने में BJP कामयाब, सिंधिया...दिग्विजय और तन्खा सब ढेर

BJP defeated Many popular congress leaders in Madhya pradesh including scindia
मप्र: दिग्गज कांग्रेसियों का किला भेदने में BJP कामयाब, सिंधिया...दिग्विजय और तन्खा सब ढेर
मप्र: दिग्गज कांग्रेसियों का किला भेदने में BJP कामयाब, सिंधिया...दिग्विजय और तन्खा सब ढेर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी को स्प्ष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इस बार के नतीजों ने अच्छे-अच्छे चुनावी विश्लेषकों को हैरान कर दिया है। देश के दिल मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छोड़कर कांग्रेस के सभी उम्मीदवार हारते हुए दिखाई दे हैं। नकुलनाथ भी बहुत कम अंतर से चुनाव जीते हैं।

कांग्रेस महासचिव और गुना लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हार गए हैं। सिंधिया के अलावा मप्र कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, विवेक तन्खा और अरुण यादव भी चुनाव हार गए हैं।

इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी कांग्रेस के पंकज संघवी से 5 लाख 47 हजार 754 वोटों से जीत चुके हैं। मंदसौर से बीजेपी के सुधीर गुप्ता ने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 3 लाख 76 हजार 734 वोट से पटखनी दे दी है। मुरैना से बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के रामनिवास रावत को 1 लाख 13 हजार 341 मतों से हरा दिया है। विदिशा से बीजेपी के रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल से 5 लाख 3 हजार 84 वोट से  हरा दिया है।

राजगढ़ से बीजेपी के रोडमल नागर ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 4 लाख 31 हजार 19 वोटों से हरा दिया है। बालाघाट से बीजेपी के डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कांग्रेस के मधु भगत को 2 लाख 42 हजार 66 वोटों से हरा दिया है। बैतूल से बीजेपी के दुर्गादास उईके ने कांग्रेस के रामू टेकाम को 3 लाख 60 हजार 241 मतों से हरा दिया है। भिंड से बीजेपी की संध्या राय ने कांग्रेस के देवाशीष को 1 लाख 99 हजार 885 वोट से मात दे दी है। दमोह से बीजेपी के प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस के प्रताप सिंह को 3 लाख 53 हजार 411 वोट से हरा दिया है।

देवास से बीजेपी के महेंद्र सिंह सौलंकी ने कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया को 3 लाख 72 हजार 249 वोट से मात दे दी है। धार से बीजेपी के छतर सिंह दरबार ने कांग्रेस के गिरवाल दिनेश को 1 लाख 56 हजार 29 वोट से हरा दिया है। ग्वालियर से बीजेपी के विवेक नारायण शेजवार ने कांग्रेस के अशोक सिंह को 1 लाख 46 हजार 842 वोटों से हरा दिया है। होशंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5 लाख 53 हजार 682 मतों से मात दे दी है।

खजुराहो से बीजेपी के विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस की कविता सिंह को 4 लाख 92 हजार 382 वोटों से हरा दिया है। खरगौन से बीजेपी के गजेंद्र उमराव सिंह पटेल ने कांग्रेस के डॉ. गोविंद सुभान मुजालदा को 2 लाख 2 हजार 510 वोटों से हरा दिया है। मंडला से बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के कमल सिंह मरावी को 97 हजार 674 से हरा दिया है। रीवा से बीजेपी के जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस के सिद्धार्थ राज तिवारी को 3 लाख 12 हजार 807 वोटों से हरा दिया है।

सागर से बीजेपी के राजबहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर को 3 लाख 5 हजार 542 वोट से मात दे दी है। सतना से बीजेपी के गणेश सिंह ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को 2 लाख 31 हजार 473 मतों से हरा दिया है। शहडोल से बीजेपी की हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 4 लाख 3 हजार 333 वोटों से हरा दिया है। टीकमगढ़ से बीजेपी के डॉ. विरेंद्र कुमार ने कांग्रेस की किरण अहिरवार को  3 लाख 48 हजार 59 मतों से हरा दिया है। उज्जैन से बीजेपी के अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 3 लाख 65 हजार 637 वोट से हरा दिया है।

Created On :   23 May 2019 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story