डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच 'सीमा' पर हुई बात

Border talks between Indo-China for the first time since the doklam controversy
डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच 'सीमा' पर हुई बात
डोकलाम विवाद के बाद पहली बार भारत-चीन के बीच 'सीमा' पर हुई बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डोकलाम विवाद के बाद शुक्रवार को पहली बार भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों में वार्ता हुई। गतिरोध के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच पेइचिंग में सीमा को लेकर बातचीत की गई। इस वार्ता को लेकर भारतीय दूतावास की ओर एक बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया कि "सीमा वार्ता रचनात्मक और आगे बढ़ने वाली रही।" वार्ता में सीमा क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों पर बातचीत की। इस बातचीत में सीमा क्षेत्र की स्थितियों की समीक्षा के साथ ही हालात शांतिपूर्ण बनाए रखने की चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच ये बातचीत "वर्किंग मकैनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड को-ऑर्डिनेशन ऑन इंडिया-चाइना बॉर्डर अफेयर्स" (डबल्यूएमसीसी) के अंतर्गत हुई।

                                Image result for डोकलाम

शांति बनाए रखने पर सहमत दोनों देश

दोनों ही देश सीमाई इलाकों में शांति बनाए रखने पर सहमत नजर आए, जो द्विपक्षीय संबंधों में स्थाई विकास की एक अहम शर्त रही है। बातचीत में भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी (ईस्ट एशिया) प्रणय वर्मा और दूसरे अधिकारी शामिल थे, जबकि चीन की तरफ से एशियन अफेयर्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल जियाओ किआन और दूसरे अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीमा वार्ता के बाद दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होगी जो दिसंबर में होने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत का मेन मोटो सीमा विवाद को खत्म करने की संभावना निकालना है, जबकि WMCC के तहत बातचीत का फोकस सीमा और आस-पास के इलाकों में शांति स्थापित करना होता है। वार्ता के साथ ही भारत ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि चीनी  सैनिक भूटान के नजदीक यानी भारत-चीन-भूटान के अहम त्रिकोण डोकलाम के करीब सड़क बनाने की कोशिश दोबारा ना करें। 

ये भी पढ़े-सीरिया में रिफ्यूजी कैंपों पर रूस ने की गोलीबारी, 50 लोगों की मौत

गौतलब है कि सड़क निर्माण को लेकर ही दोनों देशों की बीच तनाव बढ़ा था। भारतीय सैनिकों की आपत्ति के बाद चीनी सैनिकों ने सड़क निर्माण का काम बंद कर दिया था। डोकलाम को लेकर दोनों देशों के बीच करीब 3 महीने तक सैन्य गतिरोध रहा। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेना सीमा पर बढ़ानी शुरू कर दी थी। विवाद का अंत आखिरकार अगस्त महीने में हुआ। 

Created On :   18 Nov 2017 6:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story