'रघुपति राघव राजा राम' की धुन पर राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

'रघुपति राघव राजा राम' की धुन पर राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस ने "गांधी संदेश यात्रा" निकाली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों तक बापू का "संदेश सत्य,अंहिसा और सर्वधर्म समभाव" पहुंचाना था। कांग्रेस मुख्यालय से राजघाट तक हजारों कार्यकर्ता सफेद कपड़े और सिर पर गांधी टोपी लगाकर पदयात्रा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से सीधे राजघाट पहुंचेंगी। वहीं महासचिव प्रियंका गांधी के लखनऊ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई गांधी संदेश यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कहा, राष्ट्रपिता ने दिखाया है कि कैसे सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा ही एकमात्र तरीका है जिससे हम कट्टरता और घृणा को परास्त कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस ने गांधी जी, गांधीवाद और गांधी का संदेश पहुंचाने के लिए निकाली पदयात्रा

कांग्रेस की तरह आज (बुधवार) से बीजेपी ने "गांधी संकल्प यात्रा" शुरू कर दी है। इस यात्रा को गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि गांधी 150 हम सब के लिए संकल्प का वर्ष बने, गांधी 150 राष्ट्र को एक मुकाम आगे ले जाने का वर्ष बने। 

Created On :   2 Oct 2019 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story