India Fights Corona: आज से 21 दिन के लिए भारत लॉकडाउन, इस दौरान जानें क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला

Coronavirus: Towards India lockdown, know what will remain closed and what will remain open
India Fights Corona: आज से 21 दिन के लिए भारत लॉकडाउन, इस दौरान जानें क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला
India Fights Corona: आज से 21 दिन के लिए भारत लॉकडाउन, इस दौरान जानें क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला
हाईलाइट
  • देश में 14 अप्रैल तक जरूरी सेवाओं के अलावा सब बंद रहेगा
  • पीएम मोदी ने की 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस भारत में लगातार फैलता जा रहा है। देश में अब तक 519 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 39 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 9 लोगों ने अपनी जान गवाई है। ऐसे हालात में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। आज रात 12 बजे से पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (21daylockdown) की घोषणा की। यानी देश में 14 अप्रैल तक जरूरी सेवाओं के अलावा सब बंद रहेगा। इससे पहले पीएम मोदी ने 19 मार्च को देश की जनता को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से 22 मार्च को एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की थी।

अब तक आपने हड़ताल और कर्फ्यू के बारे में सुना होगा, लेकिन मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह लॉकडाउन क्या है? हमारे जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा? ऐसे कई सवालों के जवाब यहां जानें...

क्या होता है लॉकडाउन

  • लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में ऐसा कर चुके हैं। 
  • भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लिया जाता है, लेकिन लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका सीधा सा मतलब है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। 
  • इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही आपको घर से निकलने की अनुमति रहेगी। 
  • इस दौरान सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी।

 

 

ये सेवाएं बंद रहेंगी 

  • सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे।
  • किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति नहीं होगी। इसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगे। 
  • सभी दुकानें, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे।
  • इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी।
  • किसी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल बंद रहेगा। सभी तरह के धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। 
  • अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं मिलेगी।
  • सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे. सभी रेस्टोरेंट, दुकानें बंद रहेंगी. जिम, होटल, मोटल, धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे।

ये सुविधाएं रहेंगी चालू 

  • डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां खुली रहेंगी।
  • दूध, फल, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे।
  • ई-कॉमर्स के जरिए दवा, मेडिकल उपरकरण की डिलवरी जारी रहेगी। 
  • अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे।
  • इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी। निर्धारित समय के लिए। 
  • किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।
  • बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी।
  • टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी।
  • सरकार ने पेट्रोल पंपों और एटीएम को आवश्यक श्रेणी में रखा है, इसलिए जरूरत के हिसाब से ये खुले रहेंगे।
  • एलपीजी पंप, गैस रिटेल खुले रहेंगे।
  • प्राइवेट सिक्टोरिटी सर्विस भी मिलती रहेगी। 

किन्हें मिलेगी छूट

  • पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे। 
  • स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा। 
  • जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा। 
  • नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। इसके अलावा जेल विभाग के काम भी चलते रहेंगे। 
  • मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी।

क्या निजी वाहन चला सकेंगे 

  • अगर बहुत जरूरी हो तो लॉकडाउन में भी निजी वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है। 
  • हालांकि बिना वजह बाहर घूमने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। 
  • आपात व्यवस्था में एंबुलेंस को भी बुला सकते हैं।  

बिना मतलब घूमने पर पाबंदी

  • लॉकडाउन का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग एक-दूसरे के संपर्क में न आएं। 
  • इसलिए जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकलें। 

क्या शादी-विवाह के कार्यक्रम होंगे 

  • संक्रमण फैलने के डर से किसी भी कार्यक्रम के लिए लोगों के जुटने पर पाबंदी रहेगी। 
  • बहुत जरूरी होने पर आपको प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। 

क्या निजी कर्मचारियों को काम पर जाना होगा

  • लॉकडाउन में सरकारी हो या निजी कंपनी सभी बंद रहेंगी। सिर्फ जरूरी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे।

Created On :   22 March 2020 11:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story