वीडियो वायरल: दीपिका पादुकोण के फेवरेट नेता हैं राहुल गांधी, PM बनते देखना चाहती थीं !

Deepika padukone old video viral praising rahul gandhi twitter jnu protest boycott chhapaak
वीडियो वायरल: दीपिका पादुकोण के फेवरेट नेता हैं राहुल गांधी, PM बनते देखना चाहती थीं !
वीडियो वायरल: दीपिका पादुकोण के फेवरेट नेता हैं राहुल गांधी, PM बनते देखना चाहती थीं !
हाईलाइट
  • दीपिका पादुकोण ने कहा था वह राहुल गांधी से प्रभावित हैं
  • राहुल गांधी की सोच ट्रेडिशनल और फ्यूचरिस्टिक है- दीपिका
  • राहुल गांधी यूथ के साथ बहुत कनेक्ट होते हैं- दीपिका पादुकोण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कल (मंगलवार को) जेएनयू प्रोटेस्ट में शामिल हुई। इसके बाद से ही ट्रोलर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर Boycott Chhapaak ट्रेंड कर रहा है। वहीं दीपिका का अब एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वो कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तारीफों के पुल बांधती हुई नजर आ रही हैं। 

दीपिका का वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। जिसमें दीपिका पादुकोण एक एंकर के साथ बातचीत कर रही हैं। एंकर ने दीपिका से सवाल किया कि किसी राजनेता के बारे में बताएं जिससे आप सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसका जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि, मैं राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानती, लेकिन थोड़ा बहुत देखती हूं टीवी पर, राहुल गांधी जो कर रहे हैं। हमारे देश के लिए मेरे हिसाब से वो एक बेहतर उदाहरण हैं। वो हमारे देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक दिन वह जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे। 

दीपिका आगे कहती हैं कि, राहुल गांधी यूथ के साथ बहुत कनेक्ट होते हैं। उनकी सोच ट्रेडिशनल और फ्यूचरिस्टिक है। ये हमारे देश के लिए बहुत ही जरूरी है। बता दें दीपिका मंगलवार रात जेएनयू पहुंची। पादुकोण ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों और चोटिल छात्रों से मुलाकात की। दीपिका छात्रसंघ द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुई। 

 

Created On :   8 Jan 2020 7:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story