कांग्रेस की रैली में लगे- 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस की रैली में लगे- 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' के नारे, वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की जनसभा में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगे। दरअसल दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पार्टी नेता सुरेंद्र कुमार ने पहले सोनिया गांधी जिंदाबाद और फिर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगवाए। सोनिया और राहुल तक के जिंदाबाद के नारे तक सब ठीक था, लेकिन फिर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद बोल दिया। जिसके बाद मंचासीन नेताओं के साथ जनसभा में मौजूद भीड़ भी चौंक गई। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सभा में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मंच पर मौजूद थे। सभा के दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार ने नारे लगाना शुरू किया। उन्होंने नारा लगवाया- सोनिया गांधी, जनता ने कहा-जिंदाबाद। फिर कहा, राहुल गांधी, जनता ने कहा-जिंदाबाद और फिर सुभाष ने कहा- प्रियंका चोपड़ा, जनता ने कहा-जिंदाबाद। इस आखिरी नारे के लगते ही सुरेंद्र कुमार और सुभाष चोपड़ा सकपका गए। दरअसल सुरेंद्र ने जल्द बाजी में प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा बोल दिया।  

बता दें कांग्रेस की नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड करने लगी हैं। वहीं लोगों वीडियो को लेकर कांग्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 
 

 

Created On :   2 Dec 2019 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story