धोनी IPL में कप्तान के तौर पर 100 जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बने

धोनी IPL में कप्तान के तौर पर 100 जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बने
हाईलाइट
  • IPL के 25वें मैच में चेन्नई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया
  • धोनी ने 43 गेंदों में 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली
  • मैन ऑफ द मैच चुने गए
  • धोनी ने IPL में अब तक 166 मैचों में कप्तानी की
  • 100 मेचों में जीत दर्ज की है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 25वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयलस (RR) को 4 विकेट से हराया। चेन्नई की इस जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 43 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। धोनी ने इस शानदार पारी के अलावा मैच में जीत दर्ज कर IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह IPL में कप्तान के तौर पर 100 जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 166वें मैच में हासिल की है। 

IPL में कप्तान के तौर पर सबसे जयादा जीत हासिल करने वाले कप्तान की लिस्ट में धोनी के बाद कोलकाता के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का नाम आता है। उन्होंने IPL में 129 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 71 मैचों में जीत हासिल की है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने अब तक 94 मैचों में कप्तानी की और 54 जीत मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कोहली ने अब तक 102 मैचों में कप्तानी की और 44 मैचों में जीत दर्ज की है। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। इस सीजन में चेन्नई की यह 6वीं जीत है। अंक तालिका में चेन्नई 12 अंकों के साथ टॉप बने हुए है। 

IPL के सबसे सफल कप्तान

1. महेंद्र सिंह धोनी - 166 मैचों में 100 जीत

2. गौतम गंभीर - 129 मैचों में 71 जीत

3. रोहित शर्मा - 94 मैचों में 54 जीत

4. विराट कोहली - 102 मैचों में 44 जीत 

5. एडम गिलक्रिस्ट - 74 मैचों में 35 जीत 

6. शेन वॉर्न - 55 मैचों में 30 जीत

Created On :   12 April 2019 4:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story