Ducati Pro-i Evo फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, वजन सिर्फ 12 किलो

Ducati Pro-i Evo फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, वजन सिर्फ 12 किलो
हाईलाइट
  • Ducati के स्कूटर में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 280 Wh बैटरी दी गई है
  • सिंगल चार्ज में 30 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati (डुकाटी) ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Pro-i Evo (प्रो-आई ईवो) नाम दिया है, जो कि फोल्डेबल है। कंपनी ने इस स्कूटर को खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए तैयार किया गया है। देखने में यह काफी हद तक Xiaomi M365 इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह है। Ducati के स्कूटर में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। 

बात करें कीमत की तो, डुकाटी प्रो-आई ईवो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत मात्र 500 डॉलर (करीब 36,000 भारतीय रुपए) है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स के बारे में...

Benelli TRK 502, TRK 502X और Leoncino 500 हुई महंगी, जानें कितने बढ़ गए दाम

Ducati Pro-i Evo
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक कलरफुल LED स्क्रीन और LED लाइट्स के साथ एक इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि, यह रात में और सीमित दृश्यता की स्थितियों में अतिरिक्त सुरक्षा देता है। इसमें कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, LED डिस्प्ले भी दी गई है। इसमें इको, डी और एस नामक तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्प्लैश गार्ड के साथ 8.5 इंच के व्हील दिए गए हैं। इसमें डुअल ब्रेक फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, साइड में इंडिकेटर लाइट और रियर फेंडर दिए गए हैं। 

Ducati Pro-i Evo इलेक्ट्रिक स्कूटर में 280 Wh बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज में लगभग 30 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। वहीं भार क्षमत 100 किलो की है। स्कूटर का वजन महज 12 किलोग्राम है। 

Yamaha FZX: ब्लूटूथ के साथ कई खूबियों से लैसे है ये स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत

इको मोड में यह स्कूटर 6 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। वहीं डी मोड में इसकी टॉप स्पीड 20 किमी प्रति घंटे और एस मोड में 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड में दौड़ सकता है। 

Created On :   30 Jun 2021 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story