चॉकलेट देने के बहाने आठ साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Eight-year-old girl raped on the pretext of giving chocolate, accused arrested
चॉकलेट देने के बहाने आठ साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
चॉकलेट देने के बहाने आठ साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  चॉकलेट देने के बहाने आठ साल की बच्ची  से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। धंतोली पुलिस ने आरोपी कमलेश मोतीराम तुमडाम (30) पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे 9 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने धर-दबोचा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने धंतोली पुलिस को बताया कि आरोपी कमलेश उनकी बस्ती में रहता है। पीड़ित परिवार के घर में उनकी बेटी इकलौती संतान है। आरोपी अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटे के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है। उसे नशे की लत है। पीड़िता के माता-पिता भी मजदूरी करते हैं। आरोपी  कमलेश तुमडाम  बुधवार को दोपहर 3 बजे पीड़िता के घर में पहुंचा। उस समय बालिका अपनी मां के साथ  बर्तन मांज रही थी। आरोपी  कहने लगा िक उसका बेटा सुबह से कहीं चला गया है। उसने बालिका से अपने बेटे के बारे में पूछताछ की। उसने इनकार किया तो वह बालिका को  साथ चलने के लिए कहा। चॉकलेट देने के बहाने अपने घर की पहली मंजिल पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इधर, पीड़िता की मां भी थोड़ी देर बाद आरोपी के घर पहुंची। नीचे उन्हें न देखकर ऊपरी मंजिल पर गई। वहां का नजारा देखकर आवाक रह गई। बालिका के साथ आरोपी घिनौनी हरकतें कर रहा था। यह करतूत देखकर पीड़िता की मां ने शोर मचाया। बस्ती के लोग जमा हो गए। भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद वह भाग निकला। इसके बाद पीड़िता की मां धंतोली थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा। आरोपी पर धंतोली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।  

56 हजार का मोबाइल ले भागा
 प्रतापनगर क्षेत्र में एक आरोपी ने अपनी बहन की सगाई में उसे दो मोबाइल खरीदकर गिफ्ट देने  के नाम पर एक युवक को 56 हजार रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया। आरोपी का नाम अभिषेक सिंह बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाट नंबर 428, काटोल रोड निवासी वैभव बबनराव साखरे (32) राजनगर, सदर में काम करता है। गत दिनों आरोपी अभिषेक किरपाल सिंह (40) दिल्ली निवासी वैभव से मिलने प्रतापनगर परिसर स्थित  रेडिसन ब्ल्यू होटल गया था। इस दौरान अभिषेक ने वैभव को बताया कि उसे बहन की सगाई करनी है और सगाई कार्यक्रम के लिए गिफ्ट में मोबाइन देना है। आरोपी ने वैभव से यह बात कहते हुए उससे 2 मोबाइल फोन लिया और अपने पिता को दिखाकर आता हूं  यह कहते हुए लेकर चला गया। अभिषेक जब मोबाइल दिखाकर वापस नहीं लौटा, तब वैभव ने उसके खिलाफ प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रतापनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   8 Nov 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story