मुझे उम्मीद है महाराष्ट्र में जल्द सरकार बनेगी: फडणवीस

Fadnavis said: I hope government is formed soon
मुझे उम्मीद है महाराष्ट्र में जल्द सरकार बनेगी: फडणवीस
मुझे उम्मीद है महाराष्ट्र में जल्द सरकार बनेगी: फडणवीस

डिजिटल डेस्क, अकोला। महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी की खींचतान के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार के गठन में गतिरोध जल्द ही समाप्त हो जाएगा। अंत में सभी को राज्य के लोगों के लाभ के लिए काम करना होगा। मुझे उम्मीद है कि महाराष्ट्र में सरकार जल्द बनेगी। वे रविवार को अधिक बारिश के कारण अकोला में बर्बाद हुई किसानों की फसलों का जाएजा लेने पहुंचे थे। वहीं फडणवीस सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली जाएंगे। वे यहां महाराष्ट्र में वर्षा प्रभावित किसानों के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त मदद मांगेंगे।

ज्ञात हो ​कि बेमौसम बारिश ने महाराष्ट्र के कई जिलों की फसल बुरी तरह प्रभावित किया है। सोयाबीन, कपास की फसल पूरी तरह नष्ट हुई हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित इलाके का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को पीड़ित किसानों तक जल्द मुआवजा पहुंचाने का आदेश दिया। सीएम ने कहा कि नुकसान का जायजा लेकर तुरंत रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। सीएम फडणवीस ने अधिकारियों से कहा कि अनुमति मिलने की प्रतीक्षा किए बिना किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार मदद दी जाए।

सीएम ने किसानों आश्वासन देते हुए कहा कि नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। रविवार को उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत के दौरान भरोसा दिलाया। जिले के ग्राम म्हैसपुर, कापशी और चिखलगांव के किसानों के नुकसान का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री महोदय ने किसानों की तकलीफें सुनीं। फसल का जायजा लेने के बाद जिला अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें मदद देने में ढिलाई न बरती जाए। चुनाव के बाद अब अधिकारियों की व्यस्तता कम हो गई है और त्यौहार भी खत्म हो गए हैं, इसलिए अब किसानों को सहयोग करें। 

इस दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति खंडित करने या फसल बीमा की राशि देने में कोताही करने के अलावा रबी फसल के लिए कर्ज देने में अड़ंगा डालने वालों को चेतावनी दी गई। सीएम ने कहा कि किसानों को जल्द सहायता मिले इसके लिए नियमों को दोबारा बदलाव किया जाएगा। अब मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे, पालकमंत्री डॉ. रणजीत पाटिल, विधायक गोवर्धन शर्मा, रणधीर सावरकर, प्रकाश भारसाकले तथा भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   3 Nov 2019 4:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story