नाइजीरिया में भारी बारिश के कारण ढहीं दो इमारतें, पांच लोगों की मौत

Five persons killed after two residential buildings collapsed in north Nigeria
नाइजीरिया में भारी बारिश के कारण ढहीं दो इमारतें, पांच लोगों की मौत
नाइजीरिया में भारी बारिश के कारण ढहीं दो इमारतें, पांच लोगों की मौत
हाईलाइट
  • नाइजीरिया के किरिकासम्मा में 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति
  • बाढ़ से कम से कम 330 घर नष्ट हो गए

डिजिटल डेस्क, अबुजा। नाइजीरिया के जिगावा में दो अलग-अलग स्थानों पर दो आवासीय इमारतों के ढह जाने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय सरकार के प्रमुख सालिसु गरबा-कुबायो ने कहा राज्य के किरिकासम्मा इलाके में ये दोनों हादसे कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के बाद हुए।

गरबा-कुबायो ने कहा कि एक परिवार के तीन लोगों की मौत तब हुई जब कुराडुगे में अचानक उनका घर ढह गया, जबकि इसी क्षेत्र के मदाची गांव में उनके घर ढहने से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि लगातार बारिश के बाद, किरिकासम्मा में 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से कम से कम 330 घर नष्ट हो गए।

Created On :   20 Aug 2019 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story