हरियाणा-महाराष्ट्र: थम गया चुनावी शोर, दिल जीतने के लिए दलों ने झोंकी ताकत

हरियाणा-महाराष्ट्र: थम गया चुनावी शोर, दिल जीतने के लिए दलों ने झोंकी ताकत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन था। दोनों राज्यों में शनिवार शाम 5 बजे चुनावी शोर थम गया। आज आखिरी दिन कांग्रेस, बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के दिग्गजों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। 

 

पीएम मोदी ने किया हरियाणा में प्रचार

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में कहा कि भाजपा की जो ये लहर है, ये इस बात की सबूत है कि जब ईमानदारी से जनता की सेवा की जाती है, तो जनता सम्मान भी देती है और फिर एक बार काम करने का मौका भी देती है। बीते पांच वर्षों में मां भारती के गौरव के लिए, 130 करोड़ भारतीयों के लिए अगर कुछ योगदान दे पाया हूं तो इसमें रेवाड़ी की मिट्टी के आशीर्वाद का अहम स्थान है। पीएम ने दावा कि 6 वर्ष पहले के वो संकल्प, हरियाणा और देश को याद दिलाना चाहता हूं। तब मैंने कहा था कि दिल्ली में सक्षम और समर्थ सरकार ही देश को सुरक्षा दे सकती है। पांच साल में भारत का सक्षम और समर्थ सरकार देने का मैंने वादा किया था और वो वादा मैंने निभाया। तब मैंने कहा था कि भारत में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करे। आज हिंदुस्तान आंख झुकाकर नहीं, आंख मिलाकर बात करता है। तब मैंने कहा था कि आतंकवाद से निपटने के लिए सशक्त सरकार, सशक्त नेतृत्व, सशक्त सेना और सशक्त देश बनाना जरूरी है। आज आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। आतंक को पालने पोषने वाले दुनिया में जाकर रो रहे हैं। कल हमें डराते थे, वो आज खुद डरे हुए नजर आते हैं।

अमित शाह ने महाराष्ट्र में लगाया जोर

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र के नवापुर, अकोले और कर्जत में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सांसद जनजाति और ओबीसी समाज के अगर किसी पार्टी के हैं तो वो भाजपा के हैं। 115 आदिवासी जिले जो विकास की दौड़ में जो पीछे रह गए थे उनको नरेन्द्र मोदी जी ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से विकास करने की शुरुआत की है। देश में जितने भी ब्लॉक हैं उसके अंदर एकलव्य के नाम से, जो एकलव्य जनजाति समाज की आन-बान, शान का प्रतीक है उनके नाम से एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने की शुरुआत मोदी जी ने की है। राहुल गांधी कहते हैं कि अनुच्छेद 370 और महाराष्ट्र का क्या संबंध है? मैं उनको बताना चाहूंगा कि ये शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की भूमि है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

शरद पवार ने किया प्रचार

 

कभी कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

अभिनेता और कांग्रेस के पूर्व सांसद गोविंदा ने महाराष्ट्र के बुलढाना में बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में रोड शो किया।

हरियाणा के रण में सनी देओल ने किया प्रचार

 

आदित्य ठाकरे ने अंधेरी पूर्व विधानसभा से उम्मीदवार रमेश लटके के लिए किया प्रचार 

 

Created On :   19 Oct 2019 2:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story