World Cup 2019 : इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रनों से हराया, मॉर्गन ने 57 गेंद में जड़ा शतक

ICC Cricket World Cup 2019: England vs Afghanistan, ENG VS AFG, Live Updates, Live Score, Eoin Morgan, Gulbadin Naib
World Cup 2019 : इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रनों से हराया, मॉर्गन ने 57 गेंद में जड़ा शतक
World Cup 2019 : इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रनों से हराया, मॉर्गन ने 57 गेंद में जड़ा शतक
हाईलाइट
  • मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा
  • वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज मेजबान इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा

डिजिटल डेस्क, मैनचेस्टरICC वनडे वर्ल्ड कप के 24वां मैच में मेजबान इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रनो के बड़े अंतर से हरा दिया है। मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना सकी। मॉर्गन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 148 रनों की पारी कप्तान इयॉन मॉर्गन ने खेली। केवल 71 गेंदों पर खेली इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 17 छक्के लगाए। मॉर्गन ने 57 गेंदों में छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। मॉर्गन एक इनिंग में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, भारत के रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के 16-16 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो (90) और जो रूट (88) ने भी शानदार अर्धशतक जड़े। इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद को 3-3 जबकि मार्क वुड को दो विकेट मिले। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी हसमतउल्ला शाहिदी ने खेली। गुलबदीन नाइब और दौलत जादरान ने 3-3 विकेट लिए।

इस मैच के लिए इंग्लैंड ने टीम में 2 बदलाव किए थे। चोटिल जेसन रॉय की जगह जेम्स विंसे को टीम में शामिल किया गया था। मोइन अली को लियाम प्लंकेट की जगह टीम में शामिल किया गया था। वहीं अफगानिस्तान ने टीम में 3 बदलाव किए थे। आफताब आलम, हजरतउल्ला जजाई और हामिद हसन को टीम से बाहर रखा था। उनकी जगह दौलत जादरान, नजीबुल्लाह जादरान और मुजीब उर रहमान को टीम में शामिल किया था।

स्कोरकार्ड : इंग्लैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
जेम्स विंस कै. मुजीब बो. दौलत 26 31 3 0
जॉनी बेयरस्टो कै. एंड बो. नइब 90 99 8 3
जो रूट कै. रहमत बो. नइब 88 82 5 1
इयॉन मॉर्गन कै. रहमत बो. नइब 148 71 4 17
जोस बटलर कै. नबी बो. दौलत 2 2 0 0
बेन स्टोक्स बो. दौलत 2 6 0 0
मोइन अली नाबाद 31 9 1 4
क्रिस वोक्स नाबाद 1 1 0 0

रन : 397/56, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 9.

विकेट पतन : 44/1, 164/2, 353/3, 359/4, 362/5, 378/6.

गेंदबाजी : मुजीब उर रहमान: 10-0-44-0, दौलत जादरान: 10-0-85-3, मोहम्मद नबी: 9-0-70-0, गुलबदीन नइब: 10-0-68-3, रहमत शाह: 2-0-19-0, राशिद खान: 9-0-110-0

स्कोरकार्ड : अफगानिस्तान

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
नूर अली जादरान बो. आर्चर 0 7 0 0
गुलबदीन नइब कै. बटलर बो. वुड 37 28 4 1
रहमत शाह कै. बेयरस्टो बो. रशीद 46 74 3 1
हसमतउल्लाह शाहिदी बो. आर्चर 76 100 5 2
असगर अफगान कै. रूट बो. रशीद 44 48 3 2
मोहम्मद नबी कै. स्टोक्स बो. रशीद 9 7 0 1
नजीबउल्लाह जादरान बो. वुड 15 13 0 1
राशिद खान कै. बेयरस्टो बो. आर्चर 8 13 1 0
इकरम अली खिल नाबाद 3 10 0 0
दौलत जादरान नाबाद 0 0 0 0

रन : 247/8, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 9.

विकेट पतन : 4/1, 52/2, 104/3, 198/4, 210/5, 234/6, 234/7, 247/8.

गेंदबाजी : क्रिस वोक्स: 9-0-41-0, जोफ्रा आर्चर: 10-1-52-3, मोइन अली: 7-0-35-0, मार्क वुड: 10-1-40-2, बेन स्टोक्स: 4-0-12-0, आदिल रशीद: 10-0-66-3.

 

टीमें

इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जेम्स विंस, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

अफगानिस्तान : गुलबदीन नाइब (कप्तान), रहमत शाह, नूर अली जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हसमतउल्ला शाहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, इकरम अली खिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, दौलत जादरान।

Created On :   18 Jun 2019 3:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story