IND VS BAN 1st test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 493/6; मयंक का दोहरा शतक

India vs Bangladesh 1st Test DAY-2: Live Updates, Live Commentary, Holkar Cricket Stadium, Indore, Virat kohli, Mominul Haque
IND VS BAN 1st test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 493/6; मयंक का दोहरा शतक
IND VS BAN 1st test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 493/6; मयंक का दोहरा शतक

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम ने अपनी पहली में दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 493 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 60 और उमेश यादव 25 रन बनाकर नबाद लौटे। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने अब पहली पारी में बांग्लादेश पर 343 रन की बढ़त बना ली है। 

वहीं जडेजा ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक भी पूरा किया। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 243 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मयंक ने अपने टेस्ट करियर में दूसरी बार दोहरा शतक लगाया। वह सबसे कम पारियों में 2 दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 12 पारियों में 2 दोहरे शतक लगाए हैं। जबकि विनोद कांबली इस मामले में पहले नंबर पर हैं। कांबली ने 5 पारियों में 2 दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया था। 

मयंक का 12 पारियों में दूसरा दोहरा शतक

खिलाड़ी देश पारी
विनोद कांबली भारत 5
मयंक अग्रवाल भारत 12
सर डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 13
लॉरेंस रोवे वेस्टइंडीज 14
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 15

इससे पहले रहाणे शतक से चूके और 86 रन के स्कोर पर जायेद का चौथा शिकार बने। अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले अबु जायेद की गेंद पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक लगाया। इसके बाद वह 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेल जायेद की गेंद पर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से अबू जायेद ने चार विकेट लिए हैं। जबकि इबादत हुसैन और मेहेदी हसन मिराज को 1-1 सफलता मिली।

मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश टीम के कप्तान मोमीनुल हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश पहली पारी में 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बांग्लादेश की पहली पारी में मुश्फीकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। कप्तान मोमिनुल हक 37 और लिटन दास 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज 20 आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और ईशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। 

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा।

बांग्लादेश : मोमिनुल हक (कप्तान), इमरूल कायेस, शादमान, मोहम्मद मिथुन, मुश्फीकुर रहीम, महामुदुल्लाह, लिटन दास, मेहेदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, अबु जायेद, इबादोत।

 

Created On :   15 Nov 2019 3:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story