जनसंख्या के मामले में 2027 तक चीन को भी पछाड़ देगा भारत: UN

जनसंख्या के मामले में 2027 तक चीन को भी पछाड़ देगा भारत: UN
हाईलाइट
  • 2027 तक भारत की जनसंख्या चीन के मुकाबले ज्यादा हो जाएगी
  • भारत की जनसंख्या में 2050 तक 27.3 करोड़ बढ़ सकती है
  • संयुक्त राष्ट्र के ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019' रिपोर्ट में हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले कई सालों में भारत की आबादी लगातार बढ़ती जाएगी और अगले आठ साल यानी 2027 तक में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ देगा। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ की वृद्धि हो सकती है। साथ ही भारत शताब्दी के अंत तक दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। यूएन की इस रिपोर्ट में भारत के साथ ही दुनिया की आबादी से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़ों का जिक्र किया गया है। 

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग की ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019: हाईलाइट्स’ टाइटल वाली रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले 30 सालों में दुनिया की आबादी दो अरब तक बढ़ कर मौजूदा 7.7 अरब से 2050 तक 9.7 अरब हो सकती है। 

रिपोर्ट में कहा गया है, दुनिया की आबादी मौजूदा सदी के अंत तक अपने उच्च स्तर पर पहुंच सकती है, जो लगभग 11 अरब के हो सकती है। रिपोर्ट में अनुमान लगाए गए हैं कि, अब से और 2050 के बीच अनुमानित वैश्विक जनसंख्या वृद्धि का आधे से अधिक नौ देशों में होगी। इन देशों में भारत, नाईजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका शामिल हैं। इन देशों को अपेक्षित जनसंख्या वृद्धि के घटते क्रम में रखा गया है।

गौरतलब है कि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2017 की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि, भारत की जनसंख्या लगभग 2024 तक चीन से आगे निकल जाएगी। 2015 में अनुमान लगाया गया था, भारत 2022 तक चीन की तुलना में अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

Created On :   18 Jun 2019 3:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story