jammu kashmir voting for fifth phase of panchayat elections
हाईलाइट
  • इस चुनाव में कुल 71.1 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
  • जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव का पांचवां चरण समाप्त हो गया।
  • मतदान सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चला।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव का पांचवां चरण समाप्त हो गया। गुरुवार को हुए इस चुनाव में कुल 71.1 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इसमें से 85.2 प्रतिशत वोटर जम्मू डिवीजन के थे। वहीं कश्मीर डिवीजन में केवल 33.7 प्रतिशत वोट दर्ज की गई। मतदान सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चला। 

पांचवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए कुल 2,500 बूथ बनाए गए थे। इसमें से 769 पोलिंग बूथ कश्मीर और 1,743 पोलिंग बूथ जम्मू डिवीजन में मौजूद थे। 2,500 बूथ में से 848 बूथ अति सवेंदनशील माने गए। इनमें से 755 पोलिंग बूथ कश्मीर और 93 पोलिंग बूथ जम्मू डिवीजन में मौजूद थे।  

पांचवें चरण में 118 सरपंच और 1,046 पंचों को निर्विरोध चुना गया। जबकि 4,763 उम्मीदवार 309 सरपंच और 1,534 पंच पदों के लिए आमने-सामने हैं। सरपंच सीटों के मतदान के लिए 4,04,283 वोटर ने अपने वोट का इस्तेमाल किया, जबकि पंच सीटों के लिए 2,70,295 वोटरों ने अपने मत का उपयोग किया।

कुपवाड़ा में 42.5%, बंदीपोरा में 34.6%, बारामुला में 32.9%, गंदेरबाल में 20.3%, बडगाम में 34.8%, पुलवामा में 0.5%, अनंतनाग में 10.1%, डोडा में 83.3%, रामबन में 85.2%, उधमपुर में 82.0%, जम्मू में 88.9%, रजौड़ी में 82.8%, पूंछ में 84.5% और रेसी में 89.1 प्रतिशत मतदान दर्ज की गई। नेशनस कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जैसी राजनीतिक दलों ने इन चुनावों का बहिष्कार किया था।

बता दें कि पंचायत चुनाव का पहला चरण 17 नवंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें 74.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं 20 नवंबर को हुए मतदान के दूसरे चरण में, 71.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। तीसरे और चौथे चरण में क्रमश: 75.2 प्रतिशत और 71.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


 

Created On :   29 Nov 2018 1:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story