झारखंड: गुमला में जादू-टोना के शक में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या

Jharkhand: Four persons killed by unidentified miscreants in suspicion of witchcraft
झारखंड: गुमला में जादू-टोना के शक में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड: गुमला में जादू-टोना के शक में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या
हाईलाइट
  • एसपी ने बताया
  • अंधविश्वासों के कारण अपराध हुआ है 
  • गुमला में 10 से 12 अज्ञात बदमाशों द्वारा 4 लोगों की हत्या कर दी गई

डिजिटल डेस्क, रांची। देशभर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब झारखंड के गुमला में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां शनिवार को गुमला में जादू-टोना के शक में चार लोगों की बुरी तरह से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस का भी कहना है यह घटना अंधविश्वासों के कारण हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

यह घटना झारखंड के सिसकारी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 10 से 12 अज्ञात लोगों ने चारों पीड़‍ितों को उनके घर से बाहर निकाला और पिटाई करने के बाद उनकी हत्‍या कर दी। गुमला के एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया, प्रथम दृष्‍टया यह पता चला है कि, पीड़‍ित लोग जादू-टोना करते थे। अंधविश्‍वास में आकर इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

पुलिस ने सभी लोगों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिन लोगों की हत्या की गई है, उनमें 60 वर्षीय चापा उरांव, उसकी पत्नी पीरा उराईन सहित गांव के 2 अन्य लोग शामिल हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घटना को अंजाम देने वाले लोग गांव छोड़ कर भाग गए थे। ज्‍यादातर घरों में ताला बंद है। पुलिस ग्राम प्रधान से पूछताछ की जा रही है। 

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक, लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस लोगों ने 3 घरों का दरवाजा खुलवाकर 4 लोगों को अपने कब्जे में लिया। बाहर से तीनों घरों में ताला लगा दिया। अगवा किए गए सभी लोगों को आरोपी गांव के किनारे ले गए। वहां चारों लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई की फिर उनका गला रेत दिया। 

Created On :   21 July 2019 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story