अमित शाह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव

Jharkhand, Maharashtra, Haryana elections to be fought under Amit Shahs leadership
अमित शाह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव
अमित शाह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव
हाईलाइट
  • झारखंड
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा में होने हैं विधानसभा चुनाव
  • अमित शाह के नेतृत्व में लड़ा जाएंगे आगामी विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। शाह ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक प्लान तैयार किया है। जिसके तहत पूरा चुनाव लड़ा जाएगा। बता दें कि इस साल के आखिरी में झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये तीनों राज्य बीजेपी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। 

गौरतलब है कि अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी ने लोकसभा में प्रचंड जीत दर्ज कराते हुए 303 सीटें पाई हैं। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नए अध्यक्ष और पूरे देश में संगठन के चुनाव के लिए बीजेपी ने राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में चुनाव समिति का गठन कर दिया है। बता दें कि बीजेपी को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही मिलने वाला है।

Created On :   14 Aug 2019 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story