Mahindra Bolero का Nio अवतार जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया ऑफिशियल टीजर वीडियो

Mahindra Bolero का Nio अवतार जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया ऑफिशियल टीजर वीडियो
हाईलाइट
  • TUV300 की तरह नजर आता है फ्रंट लुक
  • इस एसयूवी में कई सारे बदलाव किए गए हैं
  • बोलेरो नियो का जल्द लॉन्च किया जा सकता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी पॉपुलर एसयूवी Bolero (बोलेरो) को नए अवतार में लाने जा रही है। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने Bolero Nio (निओ) नाम से एक नया अधिकारिक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें Bolero Neo का फ्रंट लुक देखने को मिला है, जो कि TUV300 की याद दिलाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही नई बोलेरो डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो जाएगी। 

 

बता दें कि Mahindra Bolero के नए अवतार को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आ रही हैं। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की जानकारी अभी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है। फिलहाल Bolero Neo के टीजर से काफी सारी जानकारी सामने आई हैं, आइए जानते हैं इस एसयूवी के बारे में... 

Range Rover Sport SVR भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 2.19 करोड़ रुपए

हुए कई अहम बदलाव
नए Bolero Neo के फ्रंट में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नए डिजाइन का हेडलाइट, नया फ्रंट बंपर और LED डे टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। नई बोलेरो नियो के डिजाइन में क्लैम-शेल बोनट, स्क्वायर-ऑफ, फ्लेयर व्हील आर्च और एक मोटा ट्रिम पीस जो फेंडर के साथ दिया गया है। वहीं साइड में और रियर लुक में भी कुछ माइनर बदलाव हुए हैं। 

इंजन और पावर
Bolero Neo में 1.5 लीटर की क्षमता का थ्री-सिलिंडर युक्त डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 100hp की पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें फ्यूल सेविंग इंजन स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर सकती है। 

Skoda Kushaq भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए

संभावित कीमत
नई Bolero Neo को स्टैंडर्ड मॉडल से ऊपर रखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसे 9 से 12 लाख रुपए की बीच की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Created On :   6 July 2021 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story