महिला कर्मचारी को रेलवे ट्रैक पर धक्का मार चलता बना आदमी, देखें VIRAL VIDEO

Men pushed a Chinese  women on railway track
महिला कर्मचारी को रेलवे ट्रैक पर धक्का मार चलता बना आदमी, देखें VIRAL VIDEO
महिला कर्मचारी को रेलवे ट्रैक पर धक्का मार चलता बना आदमी, देखें VIRAL VIDEO

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग एक महिला कर्मचारी को धक्का मारकर रेलवे पटरी पर गिरा देता है। ये सुनने में काफी अजीब लग रहा है लेकिन ये एकदम सच है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो चाइना के युइन लॉन्ग का है। 

सीसीटीवी में हुआ कैद

ये घटना तब घटी जब वो महिला कर्मचारी रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी होकर दूसरे ट्रैक पर खड़ी एक महिला कर्मी से बात कर रही थी। इतने में पीछे से वो आदमी आता है जो देखने में काफी उम्रदराज लग रहा है, वो आकर अचानक बात करती हुई महिला को जोर से धक्का दे देता है, जिससे महिला जाकर सीधे मुंह के बल रेलवे ट्रैक पर गिर जाती है।

गनीमत रही नहीं आई ट्रैन

ये भी एक खुशकिस्मती की बात है कि जब उस आदमी ने महिला को धक्का दिया उस समय वहां से कोई ट्रैन नहीं गुजरी वरना उसकी जान भी जा सकती थी, लेकिन तब भी महिला को मुंह के बल गिरने के कारण काफी चोटें आईं हैं, और उसे तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस वीडियो के साथ ये भी जानकारी दी जा रही है कि पुलिस ने इस घटना की सुचना मिलते ही सीसीटीवी में आदमी की पहचान कर उसे स्टेशन के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। स्थानिय पुलिस 56 साल के बताए जा रहे इस आदमी से पुछताछ कर रही है।

वीडियो हुआ वायरल

बिना बात किसी महिला को ट्रैक पर धक्का मारने का ये वी़डियो आजकल सोशल मीडियो पर खूब छाया हुआ है। इसे फेसबुक पर ही अब तक 3 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों में काफी गुस्सा भी है लोगों ने कमेंट किया है ऐसे हैवान को जेल में डाल दिया जाना चाहिए। इस वीडियो को Ellis Kwong नाम के फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया जा रहा है।

Created On :   8 Nov 2017 10:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story