भाजपा में शामिल हो सकते हैं मोहिते पाटील-विखेपाटील, आवठले का दावा- वंचित बहुजन आघाड़ी से हमें ही फायदा

Mohite Patil-Vikhpatil may be join BJP, Athavle advised to Ambedkar
भाजपा में शामिल हो सकते हैं मोहिते पाटील-विखेपाटील, आवठले का दावा- वंचित बहुजन आघाड़ी से हमें ही फायदा
भाजपा में शामिल हो सकते हैं मोहिते पाटील-विखेपाटील, आवठले का दावा- वंचित बहुजन आघाड़ी से हमें ही फायदा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और पूर्व उपमुख्यमंत्री व राकांपा के वरिष्ठ नेता विजयसिंह मोहिते पाटिल लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दोनों नेताओं के बेटो ने हाल में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विखेपाटील के बेटे डा सुजय विखे पाटील अहमदनगर से भाजपा उम्मीदवार भी हैं।  बुधवार को उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता आगामी दिनों में राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विखे पाटिल 12 अप्रैल को अहमदनगर में भाजपा में शामिल हो सकते हैं वहीं मोहिते पाटिल के 17 अप्रैल को सोलापुर जिले के अकलुज में भगवा दल में शामिल होने की संभावना है।  विखे पाटिल के पुत्र सुजाय पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए जब कांग्रेस के सहयोगी राकांपा ने उनके लिए अहमदनगर सीट छोड़ने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें भगवा दल से टिकट मिल गया। सोलापुर जिले की माढा सीट से राकांपा के निवर्तमान सांसद मोहिते पाटिल शरद पवार नीत पार्टी में दरकिनार किए जाने से कथित तौर पर नाराज हैं। पहले उन्हें माढा से टिकट नहीं दिया गया क्योंकि पवार ने खुद ही वहां से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बहरहाल, पवार ने बाद में घोषणा की कि वह चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं। विखे पाटील के भाजपा में शामिल होने की अटकले कई दिनों से चल रही है। हालांकि वे अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।  

Created On :   10 April 2019 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story