मुंबई BEST ने शुरु की ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बस सर्विस

Mumbai: BEST launches pollution-free electric buses
मुंबई BEST ने शुरु की ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बस सर्विस
मुंबई BEST ने शुरु की ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बस सर्विस

डिजिटल डेस्क,मुंबई। देश आज पॉल्यूशन की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। दिल्ली में तो सरकार ने तो प्रदूषण को कम करने के लिए दोबारा ऑड-इवन फॉर्मूला लागू कर दिया है। इसी क्रम में मुंबई में बृहन मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई और परिवहन (BEST) ने ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बस सर्विस शुरू की है। इससे ईंधन की बचत के साथ ही पॉल्यूशन भी कम होगा।

महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर व युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने इस सर्विस का उद्घाटन किया। BEST के मुताबिक ये बसें ना सिर्फ प्रदूषण मुक्त हैं, बल्कि इन्हें चलाने का खर्चा भी CNG और डीजल बसों की तुलना में कम होगा। डीजल बस पर प्रति किलोमीटर 20 रुपया खर्च आता है, तो CNG पर 15 रुपए, जबकि इलेक्ट्रिक बस पर सिर्फ 8 रुपए खर्च होगा। फिलहाल सिर्फ चार बसें सड़क पर चलाई गईं हैं।  टेस्टिंग सफल होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

मुंबई में इको फ्रेंडली बस के लिए चित्र परिणाम

ये भी पढ़ें- प्रदूषण से मौत में टॉप पर भारत, 2015 में 25 लाख लोगों की गई जान

बस की कीमत 1.67 करोड़ 

इस इकॉफ्रेंडली बस की कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपए है। BMC ने 10 करोड़ रुपए 6 बसों पर खर्च किए हैं। इन बसों में लीथियम आयन बैटरी लगी है, जिसे एक बार चार्ज करने पर बस 200 किमी तक चल सकती है।  

कम होगा खर्च 

इन बसों को चलाने पर प्रति किलोमीटर का खर्च CNG के मुकाबले 46 प्रतिशत कम तथा डीजल के मुकाबले 60 प्रतिशत कम आएगा। डीजल बस पर प्रति किलोमीटर 20 रुपया खर्च आता है, तो CNG पर 15 रुपए, जबकि इलेक्ट्रिक बस पर सिर्फ 8 रुपए खर्च होगा।

31 यात्री बैठ सकेंगे 

इन बसों में एक बार में 31 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इन बसों को बुजुर्गों और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इनमें चढ़ने के लिए पायदानों को काफी नीचे रखा गया है। इसके अलावा डैशबोर्ड पर हाई-टेक पैनल, फिंगर टच से इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर कंट्रोल, सर्विलांस कैमरा, पैसेंजर अड्रेस सिस्टम लगा है।



 


 

Created On :   11 Nov 2017 9:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story