IPL-12: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का शतक

Mumbai indians (MI) become the first team to win 100 matches in IPL
IPL-12: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का शतक
IPL-12: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का शतक
हाईलाइट
  • IPL में 100 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी मुंबई
  • मुंबई ने IPL में अब तक 175 मैच खेले हैं
  • जिसमें से 100 जीते और 75 मैच हारे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL-12 के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 37 रन से हराया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने IPL का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। मुंबई अब IPL में 100 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई ने 2008 से अब तक IPL में 175 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 100 मैच जीते और 75 मैच हारे हैं। मुंबई ने IPL का खिताब तीन बार अपने नाम किया है। वह 2013, 2015 और 2017 की चैंपियन रही है। मुंबई का IPL में विनिंग परसेंटेज 56.85 % है। IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दूसरे और कोलकाता तीसरे स्थान पर है। चेन्नई ने IPL में अब तक 152 मैच खेले हैं, जिसमें से 93 मैच जीते हैं। वहीं कोलकाता ने 167 मैच खेले और 88 मैच जीते हैं। 

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। मुंबई के लिए सुर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। जबकि क्रुणाल पंड्या ने 42 रन बनाए। पोलार्ड और हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवरों में आतिशी पारी खेलते हुए मुंबई को 170 रनों तक पहुंचाया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए केदार जाधव ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई ने इस सीजन में चार मैच में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, चेन्नई की चार मैचों में यह पहली हार है।

IPL में सबसे ज्यादा जीत

1. मुंबई इंडियंस (MI) - 175 मैच - 100 जीत 

2. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - 152 मैच - 93 जीत

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - 167 मैच - 88 जीत

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 171 मैच - 79 जीत 

5. किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) - 166 मैच - 79 जीत 

6. राजस्थान रॉयल्स (RR) - 137 मैच - 71 जीत 

7. दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 165 मैच - 69 जीत

8. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - 96 मैच - 54 जीत 

Created On :   4 April 2019 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story