डांडिया के संग भक्ति के रंग, दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की धूम

Nagpur - Devotion with dandiya, Dainik Bhaskar Garba Festivals boom
 डांडिया के संग भक्ति के रंग, दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की धूम
 डांडिया के संग भक्ति के रंग, दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की धूम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। काले अंबर में चमकता चांद, रंगे-बिरंगे परिधानों से सजे प्रतिभागी और गुजराती गीतों पर सधे कदमों और डांडियों की खनक के साथ दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव साकार हो उठा। कहीं कलरफल चुनरियां उड़ती नजर आईं, तो कहीं केड़िया में ग्रीन कलर रंग खूब जंच रहा था। स्लो बीट्स थिरकते कदमों के साथ आहिस्ता-आहिस्ता फास्ट बीट्स में तब्दील हो रही थी और इसके साथ ही उत्साह भी पल-पल बढ़ता जा रहा था। दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2019 का शुभारंभ मां अंबे की अाराधना के साथ हुआ। इसके बाद गरबा और फिर डांडिया ने रंग जमाया। युवक-युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नजर आए। बड़े-बुजुर्ग और बच्चे सभी एकसाथ गरबे पर थिरके

Created On :   10 Oct 2019 4:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story