चीन की आर्थिक वृद्धि की नई ऊर्जा रिपोर्ट जारी, तेजी से बढ़ रही नवाचार क्षमता

New energy report of Chinas economic growth released
चीन की आर्थिक वृद्धि की नई ऊर्जा रिपोर्ट जारी, तेजी से बढ़ रही नवाचार क्षमता
चीन की आर्थिक वृद्धि की नई ऊर्जा रिपोर्ट जारी, तेजी से बढ़ रही नवाचार क्षमता
हाईलाइट
  • चीन की अर्थव्यवस्था मध्य व उच्च गति से विकसित होने के दौर में गुजर रही है
  • विश्व नवाचार सूचकांक में चीन का स्थान स्थिरता से उन्नत हो रहा है

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की अर्थव्यवस्था मध्य व उच्च गति से विकसित होने के दौर में गुजर रही है। आर्थिक ढांचे को बेहतर बनाना, वृद्धि की नयी ऊर्जा का विकास करना, पुरानी ऊर्जा से नयी ऊर्जा तक परिवर्तन को मजबूत करना वर्तमान में चीन के सामने सबसे महत्वपूर्ण मामले हैं।

चीनी राज्य परिषद के विकास अनुसंधान केंद्र, वित्त मंत्रालय और विश्व बैंक ग्रुप ने पेइचिंग में संयुक्त रूप से एक रिपोर्ट जारी कर कहा कि वृद्धि की नई ऊर्जा का विकास करने के लिए चीन को तीन क्षेत्रों में सुधार करना चाहिए।

चीन की आर्थिक वृद्धि की नई ऊर्जा नामक इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व नवाचार सूचकांक में चीन का स्थान स्थिरता से उन्नत हो रहा है। चीन वर्ष 2011 के 29वें स्थान से वर्ष 2018 के 17वें स्थान तक पहुंच गया। चीन की नवाचार क्षमता तेजी से बढ़ रही है। भविष्य में नचावार की बढ़ोत्तरी और बाजार की प्रतिस्पर्धा चीन के विकास के महत्व बनेंगे।

 

Created On :   19 Sept 2019 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story