सीज फायर वॉयलेशन पर पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

Pak summoned Indias Deputy High Commissioner over ceasefire violation
सीज फायर वॉयलेशन पर पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
सीज फायर वॉयलेशन पर पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को लाइन ऑफ कंट्रोल पर कथित सीज फायर वॉयलेशन को लेकर भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया। पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय सैनिकों की ओर से अचानक हुई इस फायरिंग में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि डायरेक्टर जनरल (दक्षिण एशिया और सार्क) डॉ. मोहम्मद फैजल ने जेपी सिंह के समक्ष भारतीय सैनिकों द्वारा बार-बार सीज फायर वॉयलेशन किए जाने की निंदा की। प्रवक्ता ने बताया कि 29 अगस्त को कोटरा सेक्टर में भारत की ओर से हुई इस अचानक गोलीबारी में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पाकिस्तान की शांति की अपील को ठुकराते हुए भारत बार-बार सीमापार से गोलीबारी कर रहा है। उन्होंने कहा, "जानबुझकर सीमा पार से पाक नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का उल्लंघन है।"

प्रवक्ता ने बताया, "डायरेक्टर जनरल डॉ. मोहम्मद फैजल ने जेपी सिंह के समक्ष 2003 से युद्ध विराम की व्यवस्था का सम्मान करने और संघर्ष विराम की अन्य घटनाओं की जांच के लिए आग्रह किया। साथ ही भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का निर्देश भी दिया।"

नौशेरा में बंद रहेंगे स्कूल
पाकिस्तान द्वाराLoC पर लगातार सीज फायर वॉयलेशन की घटनाओं को देखते हुए नौशेरा सेक्टर के सभी स्कूल लगातार दूसरे दिन भी बंद रहे। LoC से सटे राजौरी जिले के नौशेरा में सभी 67 स्कूलों को बंद रखने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है। सभी स्कूल अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है, "सीमापार से लगातार गोलीबारी हो रही है। ऐसे में प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी स्कूलों को अगले तीन दिन तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।"

Created On :   31 Aug 2017 6:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story