बिहार में आंशिक बदली छाई, हल्की बारिश के आसार
By - IANS News |10 Sep 2019 12:01 AM GMT
बिहार में आंशिक बदली छाई, हल्की बारिश के आसार
पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्के बदल छाए हुए हैं। हालांकि उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.7 डिग्री और पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मंगलवार को कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस
Created On :   10 Sep 2019 5:31 AM GMT
Next Story