PM की अपील- चंद्रयान-2 की लैंडिंग जरूर देखें और तस्वीरें ट्वीट करें, मैं करूंगा रिट्वीट

PM Modi urges 130 cr Indians to watch Chandrayaan 2 land on moon, Extremely excited
PM की अपील- चंद्रयान-2 की लैंडिंग जरूर देखें और तस्वीरें ट्वीट करें, मैं करूंगा रिट्वीट
PM की अपील- चंद्रयान-2 की लैंडिंग जरूर देखें और तस्वीरें ट्वीट करें, मैं करूंगा रिट्वीट
हाईलाइट
  • चांद पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट
  • पीएम ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और देशवासियों से लैंडिंग देखने की अपील की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चांद की सतह पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग के साथ ही भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा। लैंडिंग को लेकर बेहद उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ देशवासियों से इस नए इतिहास का गवाह बनने की अपील की है। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और देशवासियों से अपील की है कि, लोग देर रात चंद्रयान-2 की लैंडिंग जरूर देखें और इस दौरान अपनी फोटो क्लिक कर ट्वीट करें। पीएम मोदी ने उनकी तस्वीरों को रिट्वीट करने को भी कहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार दोपहर कई ट्वीट किए और चंद्रयान-2 को लेकर बधाई दी। पीएम ने लिखा, 130 करोड़ हिंदुस्तानी जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह कुछ ही घंटे दूर है। चंद्रयान-2 आज रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर उतरेगा। भारत और दुनिया एक बार फिर हमारे वैज्ञानिकों के दम को देखेगी।

पीएम मोदी ने कहा, भारत के इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष कार्यक्रम को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और खुशी है कि मैं बेंगलुरु के ISRO सेंटर में रहूंगा। उन्होंने कहा, जिन युवाओं के साथ मैं इस विशेष पल का साक्षी बनूंगा उन्होंने ISRO की क्विज जीती है और बेहद प्रतिभाशाली हैं। इस क्विज में बड़ी संख्या में युवाओं का हिस्सा लेना दिखाता है कि उनमें विज्ञान और अंतरिक्ष में बेहद रुचि है।

बता दें कि, पीएम के साथ देशभर के करीब 70 छात्र-छात्राएं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के लाइव दृश्य देखने के इसरों सेंटर में उपस्थित रहेंगे। ये सभी स्टूडेंट इसरो द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए चयनित किए गए हैं। इनमें प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले दो-दो छात्रों को अंतरिक्ष एजेंसी ने चांद की सतह पर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा नजारा देखने के लिए अपने केंद्र में आमंत्रित किया है।

 

 

 

Created On :   6 Sep 2019 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story