प्रियंका गांधी आज हिमाचल और पंजाब में करेंगी रैलियां, पठानकोट में रोड शो

Priyanka Gandhi address rallies in Punjab and Himachal Pradesh Road Show in Pathankot
प्रियंका गांधी आज हिमाचल और पंजाब में करेंगी रैलियां, पठानकोट में रोड शो
प्रियंका गांधी आज हिमाचल और पंजाब में करेंगी रैलियां, पठानकोट में रोड शो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी के लिए सभी दिग्गज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका भी लगातार रैलियां कर रही हैं। प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब में चुनावी जनसभाएं करेंगी। वह यहां एक रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन भी करेंगी। 

हिमाचल और पंजाब में आखिरी चरण में मतदान
जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के मंडी और पंजाब के बठिंडा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पठानकोट में एक रोड शो भी करेंगी। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर 7वें व अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। वहीं पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग अंतिम चरण में ही होगी।

Created On :   14 May 2019 3:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story