सोनभद्र: इंदिरा की राह पर प्रियंका? 'बेलछी नरसंहार' से हो रही है तुलना 

Priyanka Gandhi Sonbhadra visit reminded Indira Gandhi Belchi visit in Bihar, Congress,  Sonbhadra Firing case
सोनभद्र: इंदिरा की राह पर प्रियंका? 'बेलछी नरसंहार' से हो रही है तुलना 
सोनभद्र: इंदिरा की राह पर प्रियंका? 'बेलछी नरसंहार' से हो रही है तुलना 
हाईलाइट
  • 1977 में नरसंहार पीड़ितों से मिलने के लिए हाथी से बेलछी गांव पहुंची थीं इंदिरा गांधी
  • सोनभद्र घटना की तुलना बिहार के बेलछी गांव में हुए नरसंहार से की जा रही है
  • सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए प्रियंका के धरने से चर्चा में आया 'बेलछी नरसंहार'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार को लेकर अब पूरे देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 24 घंटे हिरासत में रहने के बाद शनिवार को पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों से मिल सकीं। पीड़ितों से मिलने के लिए प्रियंका धरने पर बैठी थीं। सोनभद्र नरसंहार और प्रियंका गांधी की धरने की तस्वीरें सामने आने के बाद अब इस घटना की तुलना 1977 में हुए 'बेलछी नरसंहार' से की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि, प्रियंका अपनी दादी इंदिरा गांधी के नक्शेकदम पर चल रही हैं। 

राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि, योगी सरकार ने हल्के में आकलन कर लिया। राज्य सरकार ने खुद बेलछी कांड और इंदिरा गांधी से तुलना का मौका दे दिया है। अब प्रियंका आसानी से ये मोर्चा छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं। बेलछी नरसंहार कांड के जरिए प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी को बड़ा सियासी फायदा मिला था। लिहाजा ऐसा माना जा रहा है, सोनभद्र नरसंहार का राजनीति तौर फायदा लेने के लिए प्रियंका भी अपनी दादी के नक्शेकदम पर चल रही हैं।

Created On :   20 July 2019 8:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story