मुन्ना भाई-3 में काम करने के लिए सोनम ने रखी ऐसी शर्त

sonam kapoor wants to be a part of munna bhai but she has a condition
मुन्ना भाई-3 में काम करने के लिए सोनम ने रखी ऐसी शर्त
मुन्ना भाई-3 में काम करने के लिए सोनम ने रखी ऐसी शर्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित मुन्ना भाई सीरिज को लोगों द्वारा खासा पंसद किया गया था। इसके साथ ही दर्शकों द्वारा पिछले साल से ही मुन्ना भाई—3 का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के ​तीसरे पार्ट के लिए सोनम कपूर को कास्ट किया जा सकता है। "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के प्रोड्यूसर विधु​ विनोद चोपड़ा सोनम कपूर की अदाकारी से काफी प्रभावित हैं और इसलिए वे मुन्ना भाई—3 के लिए सोनम को कास्ट करना चाहते हैं। 

फिलहाल सोनम अपनी अपकमिंग फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के प्रमोशन में बिजी हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे इस फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगी। उन्हें भी यह सीरीज बहुत पसंद है लेकिन उनकी एक शर्त है। वे इस फिल्म में काम कर सकती हैं लेकिन फिल्म का नाम मुन्नी बहन होना चाहिए। 

सोनम कपूर की फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" 1 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वे अपने पिता अनिल कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। अपने पिता के साथ पहली बार पर्दे पर आने के कारण सोनम इस​ फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला, राज कुमार राव भी है। इस फिल्म का​ निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के गाने पहले ​ही बाक्सआफिस पर धूम मचा चुके हैं। 

इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर सोनम ने एक खास तरह की ड्रेस भी पहनी थी। जिस पर​ दक्षिण भारतीय भाषा में "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" लिखा हुआ ​था। सोनम की इस ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा। इस ड्रेस को मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया था। साथ ही इस पर यह लिखने का आइडिया सोनम की बड़ी बहन रिया कपूर ने दिया था। 
 

Created On :   31 Jan 2019 5:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story