सर्वे: प्रधानमंत्री मोदी के बाद धोनी दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय, महिलाओं में मैरी कॉम टॉप पर

Survey: After PM Modi, MS Dhoni most admired man in India, Mary Kom is at top in womens list
सर्वे: प्रधानमंत्री मोदी के बाद धोनी दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय, महिलाओं में मैरी कॉम टॉप पर
सर्वे: प्रधानमंत्री मोदी के बाद धोनी दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय, महिलाओं में मैरी कॉम टॉप पर
हाईलाइट
  • पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15.66% और महिलाओं की श्रेणी में बॉक्सर मैरीकॉम 10.36% के साथ टॉप पर
  • सर्वे एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में किया सर्वेक्षण
  • सर्वे में धोनी 8.58% के साथ दूसरे
  • सचिन तेंदुलकर सातवें और विराट कोहली आठवें नंबर पर

डिजिटल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी ने भारत में सबसे प्रशंसित पुरुषों की सूची में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। YouGov द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद धोनी भारत के दूसरे सबसे प्रशंसित व्यक्ति हैं। सर्वे एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42 हजार लोगों का एक सर्वेक्षण किया।

सर्वेक्षण के अनुसार, पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15.66% और महिलाओं की श्रेणी में बॉक्सर मैरीकॉम 10.36% के साथ टॉप पर हैं। सर्वे में धोनी 8.58% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रतन टाटा 8.02% के साथ तीसरे, बराक ओबामा 7.36% के साथ चौथे और बिल गेट्स 6.96% के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। अमिताभ बच्चन छठे, सचिन तेंदुलकर सातवें और विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं।

महिलाओं की सूची में मैरी कॉम 10.36% के साथ टॉप पर हैं और वह एकमात्र भारतीय हैं जो दुनिया में टॉप-25 में भी शामिल हैं। किरण बेदी (9.46%) दूसरे और लता मंगेशकर (9.23%) तीसरे, सुषमा स्वराज (7.13%) चौथे और दीपिका पादुकोण (6.35%) पांचवें नंबर पर हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। वे इस सूची में 5.75% के साथ छठे स्थान पर हैं। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल (5.53%) सातवें नंबर पर हैं।

Created On :   26 Sep 2019 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story