बाल दिवस पर तैमूर को पापा सैफ अली खान से मिला ये खास गिफ्ट

बाल दिवस पर तैमूर को पापा सैफ अली खान से मिला ये खास गिफ्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्टार किड्स के बचपन के किस्से बड़े ही रोचक होते हैं। आम बच्चों की अपेक्षा स्टार किड्स का बचपना कुछ खास होता है। इन दिनों जहां एक शाहरुख खान के बेटे सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे थे, वहीं अब सैफ अली खान और करीना कपूर का बच्चा तैमूर सुर्खियों में बना हुआ है। तैमूर जितना अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में हैं उतना ही अपनी ब्रांडेड कार को लेकर सुर्खियों में बन गए हैं।

 

इस बार बाल दिवस के मौके पर तैमूर को कोई छोटा मोटा खिलाना नहीं मिला, बल्कि पापा सैफ ने उन्हें इतना बड़ा तोहफा दे दिया है, कि जिसका इस्तेमाल तैमूर अभी तो बिल्कुल भी नहीं कर पाएंगे। तैमूर को चिल्ड्रंस डे पर उनके फेवरेट कलर की ब्रांडेड कार मिली है। सैफ़ ने बेटे तैमूर को 1.30 करोड़ की कार गिफ्ट की है। सैफ़ अली खान ने चैरी रेड एसआरटी जीप खरीदी है।

इस जीप में सबसे पहले वे फर्स्ट राइड के लिए तैमूर को ले जाएंगे। सैफ़ ने आगे कहा कि इस कार में पीछे एक बेबी सीट है, तो तैमूर को फर्स्ट राइड मिलेगी। बता दें कि तैमूर की खबरों से लेकर तस्वीरों तक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं।

 

तैमूर इस 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। वहीं तैमूर की मौसी करिश्मा ने उनके बर्थडे प्लान के बारे में बताया कि पूरे परिवार के लिए वो स्पेशल मोमेंट होगा। सब तैमूर के बर्थडे को लेकर एक्साइटेड हैं। बर्थडे के दिन कोई बड़ी पार्टी का तो प्लान नहीं है, लेकिन पूरी फ़ैमिली एक साथ जन्मदिन के जश्न में शरीक होगी।

सैफ अली को है कारों का शौक


बता दें कि 1 करोड़ 7 लाख की कीमत वाली जीप ग्रैंड चिरोकी को भारत में कुछ ही लोगों के पास है। अब सैफ़ अली इसके मालिक बन गए हैं। 3600 सीसी की इंजन क्षमता वाली इस गाड़ी में 8 गियर हैं। सैफ़ को इस गाड़ी की चाबी देने के लिए खुद फ़िएट और क्राइस्लर के मैनेजिंग डायरेक्टर केविन फ़्लिन मौजूद थे। सैफ़ अली ख़ान को गाड़ियों का शौक है और उनके पास कई महंगी गाड़ियां पहले से मौजूद हैं। 

 

  

Created On :   15 Nov 2017 7:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story