ऐसे रहस्यों से पर्दा उठाते हैं रोम के ये ''अंडरग्राउंड कब्रिस्तान''

The famous Catacombs of Rome are ancient underground cemeteries
ऐसे रहस्यों से पर्दा उठाते हैं रोम के ये ''अंडरग्राउंड कब्रिस्तान''
ऐसे रहस्यों से पर्दा उठाते हैं रोम के ये ''अंडरग्राउंड कब्रिस्तान''

डिजिटल डेस्क, रोम। ठीक वैसे ही जैसे मानव और पृथ्वी की उत्पत्ति पर लगातार रिसर्च होती रहती है। दुनिया के रहस्य भी लगातार खोजे जाते रहते हैं। हर रोज दुनिया के किसी न किसी कोने में एक ऐसे रहस्य से पर्दा उठ रहा होता है जो उससे पहले की गई खोज या रिसर्च से भी अद्भुत और अलग साबित होता है। आज एक बार फिर आपको ऐसे ही रहस्यात्मक संसार की ओर ले जाया जा रहा है...


रोम का प्रसिद्ध क्रैटाकॉम्स प्राचीन भूमिगत कब्रिस्तान है जो कि यहूदी और ईसाई विरासत माना जाता है। इसे देखने पर लगता है जैसे कि मानो शहर में बाहरी हिस्से में मृतकों को दफनाने की मनाही थी। रोम की प्राचीन दीवारें यहां स्पष्ट देखने मिलती हैं।  

 

हजारों कब्रें

सुरंगों और गुप्त मार्ग हमें प्राचीन रोम के रीति-रिवाजों और अंतिम संस्कार परंपराओं के बारे में बताते हैं। रोम और इसके आसपास के क्षेत्र में 60 से अधिक कैटक्केम और हजारों कब्रें हैं जो ज्यादातर प्राचीन मार्गों के साथ स्थित हैं जैसे -ऐपियन, वे वाया ओस्टिएन्से ,और वाया नोमेंटाना।

 
कैलीक्सस का कैटोकॉम्ब्स
एपियन वे के दायीं ओर स्थित डोमिन को वोदिस की छोटी सी चर्च के पास कैलीक्सस का कैटकोम्प्स सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। 


प्रिस्किल्ला का कैटोकॉम्ब्स
प्रिस्किल्ला का कैटोकॉम्म रोम की सबसे प्राचीन भूमिगत कब्रिस्तानों में से एक हैए जिनकी कब्रें दूसरी शताब्दी ईस्वी तक की हैं। विला एडा (रोम के सबसे बड़े पार्कों में से एक) की सीमाओं में स्थित यह प्रसिद्ध लोगों की कब्रदार जगह थी जैसे कुछ पोप (उत्पीड़न के दौरान मारे गए) सैकड़ों शहीदों और अंत में पोप सिलवेस्टर जिसे ऊपर चर्च को समर्पित किया गया था। 

 

यहां ऐसे अनेक कब्रिस्तान देखने मिलते हैं जो रोम की कहानी बयां करते हैं। युद्ध और विभीषिकाओं की गाथा इनमें स्पष्ट देखने मिलती है। यहां शहीदों और संतों के साथ ऐसे इतिहास को भी जानने मिलता है जो पहले ना कभी देखा गया और ना ही सोचा। 

Created On :   22 Nov 2017 3:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story