लू की चपेट में देश, रेड अलर्ट जारी, राजस्थान में पारा 50 के पार

The Maximum temperature in India reached 45-50 degrees,Weather news, weather department, Red Alert Release
लू की चपेट में देश, रेड अलर्ट जारी, राजस्थान में पारा 50 के पार
लू की चपेट में देश, रेड अलर्ट जारी, राजस्थान में पारा 50 के पार
हाईलाइट
  • ज्यादातर राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
  • भारत के कई राज्यों में लू के साथ भीषण गर्मी का कहर जारी
  • श्रीगंगानगर और चूरू में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंचा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप जारी है। राजस्थान राज्य में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। शनिवार को राजस्थान के गंगानगर और चूरू में पारा 50 डिग्री के पार था। इससे पहले श्रीगंगानगर में 30 मई 1944 को अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अलाम ये है कि मौसम विभाग ने देश के आधे हिस्से में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (रविवार) को भी लोगों को गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा तापमान में किसी भी तरह की गिरावट होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। देश में इस साल हीटवेव की वजह से अबतक कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले 3 दिनों तक भीषण हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है। 

शनिवार को राजधानी दिल्ली में तापमान 46 से 47 डिग्री के आस-पास ही बना रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई शहरों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। यहां भी तापमान बीते सप्ताह से अब तक 43 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार पारा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है. इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कूलर और एसी का सहारा लेकर राहत पा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश राज्य की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। शनिवार को भोपाल, जबलपुर,ग्वालियर, इंदौर, रीवा,सतना,खजुराहो में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहा। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कई शहरों में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में खजुराहो शहर में तापमान सबसे बना रहेगा।

मध्य प्रदेश के अलावा दक्षिण भारत के तेलंगाना के कई हिस्से एक महीने से लू की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को पारा 48 के पार पहुंच गया। वहीं, कानपुर में तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में 46 डिग्री तापमान को पार कर गर्मी ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। 

आईएमडी के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून 6 जून के आस-पास केरल में दस्तक दे सकता है। वर्तमान में मानसून अरब सागर के दक्षिणी हिस्से  और दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण पूर्व  और बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व, अंडमान निकोबार द्वीप  तक आ चुका है और अगले 2-3 दिनों में यह अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। 

Created On :   2 Jun 2019 3:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story