हू-ब-हू ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी दिखती हैं ये ईरानी मॉडल, यहां देखिए Photos

हू-ब-हू ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी दिखती हैं ये ईरानी मॉडल, यहां देखिए Photos

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कितने अरब लोग होते हैं जिनकी शक्ल एक दूसरे से बिल्कुल नहीं मिलती, किसी की नाक, तो किसी की आंखें हर सबसे अलग होती हैं। कहा ये भी जाता है पूरे विश्व में हर किसी का एक न एक हमशक्ल तो जरूर होता है। सबको चाह रहती है कि वो अपने जैसे दिखने वाले इंसान से जिंदगी में एक बार तो जरूर मिले, लेकिन ऐसा सच में हो ये जरूरी नहीं है। हालांकि कुछ लोग अनजाने में आपस में टकरा जाते हैं जिनकी शक्ल हू-ब-हू मिलती है। हाल ही में ऐसी ही एक ईरानी मॉडल महलाघा जाबेरी की फोटो काफी वायरल हो रही हैं क्योंकि वो बिल्कुल ऐश्वर्या राय बच्चना की कार्बन कॉपी लगती हैं।

"एश" की तरह काफी फेमस हैं "जाबेरी"

इरानी मूल की मॉडल महलाघा जाबेरी काफी फेमस है और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनको सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर 2.3 लाख वहीं फेसबुक पर 2.5 लाख लोग फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें- ईशा गुप्ता का ये बोल्ड फोटोशूट देखकर आप भी खो बैठेंगे अपने होश

ऐश्वर्या राय vs mahlagha jaberi के लिए चित्र परिणाम

चेहरे की वही बनावट, ठीक वैसी ही अदाएं

जाबेरी की आंखें और चेहरे की बनावट एकदम ऐश से मेल खाती है। उनके ज्यादातर फोटोज को देखकर लगता है कि मानो जाबेरी नहीं खुद ऐश्वर्या वहां खड़ी हों। हुस्न की मल्लिका ऐश्वर्या दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ इंडिया नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में हैं। अब जाबेरी की खूबसूरती को देखकर लगता है बहुत जल्द वो भी दुनिया भर में नाम कमा ही लेंगी। 

ऐश्वर्या राय vs mahlagha jaberi के लिए चित्र परिणाम

ये भी पढ़ें- भंसाली बोले- फिल्म में पद्मावती और खिलजी के बीच कोई सेक्स सीन नहीं

महलाघा जाबेरी मूल रूप से ईरान की हैं लेकिन बताया जा रहा है कि वो अमेरिका के लॉस एंजेलस में रहती हैं और उनका मॉडलिंग करियर रोजाना नई  ऊंचाईयों को छू रहा है।

Created On :   11 Nov 2017 4:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story