नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन धराए दो फरार

Three arrested for gang rape with minor, 2 absconding
नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन धराए दो फरार
नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन धराए दो फरार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में एक और सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय लड़की से पांच आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। वारदात अंधेरी इलाके की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी लड़की की जान पहचान के हैं। लड़की ने रविवार को मामले की शिकायत की जिसके बाद अंधेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। फरार आरोपियों की तलाश जारी है साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इससे पहले चेम्बूर इलाके में मूल रूप से जालना की रहने वाली लड़की के साथ सामूहिक  बलात्कार की वारदात सामने आई थी। लड़की ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में राकांपा और कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुए शहर में कानून व्यवस्था का सवाल उठाया था।

Created On :   4 Sept 2019 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story