Maruti Baleno की जैसी ही है Toyota Glanza, जानें खास बातें

Toyota Glanza is Maruti Baleno based hatchback, Know speciality
Maruti Baleno की जैसी ही है Toyota Glanza, जानें खास बातें
Maruti Baleno की जैसी ही है Toyota Glanza, जानें खास बातें
हाईलाइट
  • एक्सटीरियर और इंटीरियर में होगा बदलाव
  • मारुति बलेनो पर बेस्ड है टोयोटा ग्लैंजा
  • मारुति बलेनो से अधिक होगी कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कार कंपनी Toyota जल्द अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को भारत में लॉन्च करेगी, इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। खबरों के अनुसार Toyota Glanza भारत में 6 जून को लॉन्च होगी। दरअसल हाल ही में Toyota ने Glanza का पहला टीजर जारी किया है। यह कार Maruti Suzuki Baleno बेस्ड हैचबैक है। हालांकि इसके फीचर्स को लेकर कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। 

पहला संयुक्त प्रोडक्ट
आपको बता दें कि Toyota और Maruti ने 2017 में पहली बार साझेदारी की घोषणा की थी। इसके तहत दोनों ही कंपनियां एक-दूसरे की कारों के कुछ मॉडल्स को अपना बैज लगा कर बेचेंगी। इस साझेदारी के तहत टोयोटा अपने शोरूम से Baleno, Ciaz, Ertiga और  Vitara Brezza जैसी कारों को बेचेगी। जबकि, Toyota Corolla को मारुति अपना बैज लगा कर बाजार में बेचेगी। दोनों कंपनियों की बीच हुई साझेदारी के बाद Toyota Glanza दोनों कंपनियों का पहला संयुक्त प्रोडक्ट होगा।  

कीमत
बात करें कीमत की तो Toyota Glanza की कीमत Maruti Baleno से अधिक होगी। कुछ रिपोर्ट्स में के अनुसारGlanza की कीमत Baleno से 30 से 50 हजार रुपए अधिक होगी। Baleno के Zeta वेरियंट की कीमत 6,85,611 रुपए और Alpha वेरियंट की कीमत 7,45,911 रुपए है।

वीडियो टीजर जारी
टोयोटा की वेबसाइड पर जारी टीजर में Glanza का सिर्फ एक हिस्सा दिख रहा है। कार के वील के सेंटर कैप में सुजुकी की जगह टोयोटा का लोगो दिया गया है। तस्वीर में Glanza का जितना हिस्सा दिख रहा है, वह काफी हद तक बलेनो जैसा ही है। टीजर वीडियो के अनुसार इस कार के रियर में Maruti Suzuki Baleno जैसे LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। 

Toyota Glanza में Maruti Suzuki Baleno जैसा इंटीग्रेटेड ब्लिंकर्स के साथ डोर माउंटेड रियर व्यू मिरर्स दिया जाएगा। इसमें समान मशीन कट डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इस कार के टॉप स्पेसिफिकेशन वाले वेरिएंट में 16-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे। जबकि, छोटे वैरिएंट्स में 15-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे।

इंजन
Toyota Glanza में BS-6 मानक वाला 1.2 लीटर का K12B पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 84 PS की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। Toyota अपनी Glanza को बाद में 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ लांच कर सकती है। इस कार के Alpha और Zeta वेरिएंट्स में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ CVT ट्रांसमिशन का भी विकल्प उपलब्ध होगा।
 

Created On :   29 April 2019 1:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story