हॉस्पिटलाइज हुए विवेक दाहिया, अब नहीं होंगे नच बलिए 9 का हिस्सा

हॉस्पिटलाइज हुए विवेक दाहिया, अब नहीं होंगे नच बलिए 9 का हिस्सा
हॉस्पिटलाइज हुए विवेक दाहिया, अब नहीं होंगे नच बलिए 9 का हिस्सा
हॉस्पिटलाइज हुए विवेक दाहिया, अब नहीं होंगे नच बलिए 9 का हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रिएलिटी शो नच बलिए जल्द ही शुरु होने वाला है। इसका पहला ​एपिसोड ​रिपोर्ट के मुताबिक दिव्यांका और विवेक होस्ट करने वाले थे लेकिन अब शायद ऐसा नहीं हो पाएगा। दरअसल, टेलीविजन इंडस्ट्री की ये सबसे क्यूट जोड़ी हाल ही में मकाऊ से छुट्ट‍ियां मनाकर लौटी है। मकाऊ से वापस आने के बाद विवेक की तबियत खराब हो गई है। वे इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जिसके चलते वे इस शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक दिव्यांका से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि छुट्ट‍ियों से लौटने के बाद विवेक ने पेट दर्द और बुखार की शिकायत की थी। जांच के बाद उन्हें इंटेस्टाइनल इंफेक्शन और लिवर एबिस का पता चला है। उन्होंने बताया कि मकाऊ से लौटने के तुरंत बाद विवेक बीमार पड़ गए थे। जब उनका बुखार और पेट दर्द कम नहीं हुआ तो उन्हें हॉस्प‍िटलाइज करना पड़ा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jaat aur uski Mrs.! #Rajdoot #ThoseWereTheDays

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on

वहीं विवेक की पत्नी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि "विवेक बहुत बीमार हैं। मैं अपने शूट और हॉस्प‍िटल के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हूं। सौभाग्य से मेरी मदद के लिए मेरे परिवार वाले जल्द ही शहर में होंगे। वह अभी ठीक हो रहे हैं और उन्हें कुछ दिनों के लिए बेड रेस्ट पर रहने के लिए कहा गया है। हमने अपना परफॉरमेंस का हिस्सा शूट कर लिया है लेकिन विवेक के लिए एंकरिंग का हिस्सा कर पाना मुश्क‍िल होगा। मैं इसमें अपनी भागीदारी को लेकर श्योर नहीं हूं। अभी उनके साथ बिजी हूं।"

दिव्यांका ने बताया था कि वे नच बलिए का प्री लॉन्च एपिसोड सा​थ में कर रहे हैं। विवेक हमेशा से ही मेरे साथ शो होस्ट करना चाहते थे। नच बलिए में जब यह मौका मिला तो वे बहुत खुश हो गए। क्योंकि नच बलिए उनकी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा रह चुका है। दोनों नच ​बलिए 8 के विनर रह चुके हैं। इसलिए दोनों इस शो में आने के लिए बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन अब वे शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। 

Created On :   4 July 2019 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story