Haryana Election: विधानसभा की 90 सीटों पर शाम 6 बजे तक 65% वोटिंग

Voting begins in Haryana, PM Modi appeals to cast votes
Haryana Election: विधानसभा की 90 सीटों पर शाम 6 बजे तक 65% वोटिंग
Haryana Election: विधानसभा की 90 सीटों पर शाम 6 बजे तक 65% वोटिंग

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान 65 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी कम है। पिछली बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में 76.13 प्रतिशत लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था। अब 24 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। हरियाणा में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है जो सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

बहुजन समाज पार्टी-87, इनेलो-81, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी-4 और माकपा-7 भी चुनावी मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की कुल संख्या 434 है। इसके अलावा पहली बार चुनाव में हिस्सा लेने जा रही जननायक जनता पार्टी ने भी 80 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

UPDATE :

61.62 % मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक हरियाणा चुनाव में 61.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं यह आंकड़ा शाम 5 बजे तक 54.07 फीसदी था।

भगवा पगड़ी में संदीप सिंह

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और पिहोवा से BJP उम्मीदवार संदीप सिंह ने नारंगी पगड़ी में कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट दिया। जिनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह से है। बता दें कि हरियाणा के अलग राज्य बनने के बाद से ही पिहोवा, कांग्रेस का गढ़ रहा है।

 

 

पूर्व CM हु़ड्डा ने दिया वोट

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

 

 

चुनाव में हिस्सा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। जहां सुबह 10 बजे तक राज्य के 8.92 फीसदी मतदाताओं ने भाग लिया है। 9 बजे तक यह आंकड़ा 8.73 फीसदी था। वहीं वोटिंग के पहले 3 घंटे यानी 10 बजे तक कुल 9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

 

 

पहले ही हार चुके विपक्षी दल- CM मनोहर

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मतदान देने के बाद कहा कि "कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल पहले ही हार चुके हैं और युद्ध का मैदान छोड़ चुके हैं। उनके दावों का कोई महत्व नहीं है।" साथ ही उन्होंने प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने की बात कही।

 

 

वहीं अपने बयान से पहले सीएम मनोहर साइकिल पर सवार होकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने करनाल के पोलिंग बूथ में अपना मतदान दिया।

 

 

3.44% मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। जहां सुबह 9 बजे तक राज्य की 90 सीटों पर केवल 3.44 फीसदी ही मतदान हो सके हैं। वहीं 9 बजे तक 8.73 फीसदी मतदाताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

 

 

ट्रैक्टर से पहुंचे JJP के नेता दुष्यंत चौटाला

जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर सिरसा के मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए पहुंचे।

 

परिवार के साथ बबीता फोगाट ने मतदान किया

कॉमनवेल्थ गेम्स में रेस्लिंग में सिल्वर मेडलिस्ट रही बबीता फोगाट, अपनी बहन गीता फोगाट और अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंची। उन्होंने और उनके परिवार ने चरखी दादरी निर्वाचन क्षेत्र के बलाली गांव के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कि बबीता फोगाट, दादरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार निरपेन्द्र सिंह सांगवान और जेजेपी के उम्मीदवार सतपाल सांगवान के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।

 

ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने किया मतदान

बड़ौदा विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने सोनीपत में अपना मतदान दिया है। वह कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।

 

 

TikTok स्टार सोनाली फोगाट ने दिया वोट

आदमपुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने भी अपना वोट दिया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

 

 

प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष कुमारी सेल्जा ने दिया मतदान

 

गुरूग्राम में थमी वोटिंग

गुरूग्राम (गुड़गांव) के बादशाहपुर में बूथ क्रमांक 286 पर EVM मशीन खराब होने से मतदान को रोका गया है।

 

 

 

हुड्डा ने कहा चुनाव सिर्फ कांग्रेस-BJP के बीच

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज (सोमवार) बताया कि चुनाव की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। उनके मुताबिक इस चुनाव में बाकी के राजनैतिक दल कोई मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि "जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) कारक नहीं हैं, मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कांग्रेस को मिलेगा बहुमत।"

 

PM मोदी ने मतदान के लिए की अपील

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए हरियाणा के मतदाताओं से वोट डालने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि "हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें।"

 

 

Created On :   21 Oct 2019 2:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story